फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द केरल स्टोरी' फेम अदा शर्मा की दादी का हुआ निधन, गम में डूबी अभिनेत्री

Sun, 23 Nov 2025 02:26 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Adah Sharma's Grandmother Died: अभिनेत्री अदा शर्मा की दादी का आज निधन हो गया है। वह अपनी दादी के काफी करीब थीं और उन्हें प्यार से पाती बुलाती थीं।
 
विज्ञापन
अदा शर्मा और उनकी दादी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्ट्रेस अदा शर्मा की दादी का आज निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार थीं। दादी के निधन के बाद अदा शर्मा के घर में शोक का माहौल है। मीडिया में इस खबर के आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। अभिनेत्री अपनी दादी के काफी करीब थीं और उन्हें प्यार से पाती बुलाती थीं।
विज्ञापन

एक महीने से अस्पताल में भर्ती थीं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अदा शर्मा की दादी अल्सरेटिव कोलाइटिस और डायवर्टीकुलिटिस से पीड़ित थीं। वह पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थीं। इलाज के दौरान आज सुबह उनका निधन हो गया। अदा शर्मा की अपनी दादी से अच्छी बनती थी। वह उनके साथ ही रहती थीं। 

अदा शर्मा दादी के साथ बनाती थीं वीडियो
अदा शर्मा अक्सर अपनी दादी के साथ अच्छे पल बिताती थीं। इन पलों के वीडियो बना कर वह इसे इंस्टाग्राम पर शेयर करती थीं। इन वीडियो में 'पार्टी विद पाती' भी शामिल हैं। दादी के निधन से एक्ट्रेस और उनके फैंस गमगीन हैं।

रणवीर सिंह से लेकर संजय दत्त तक, खलनायक के रूप में नजर आए बॉलीवुड के ये बड़े स्टार्स; दर्शकों ने किया पसंद

दो महीने पहले मनाया गया जन्मदिन
करीब दो महीने पहले अदा शर्मा ने अपनी दादी का जन्मदिन मनाया था। उन्होंने इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। अदा के परिवार वाले भी दादी की जन्मदिन पार्टी में शामिल हुए थे। सभी लोग काफी खुश थे। वीडियो शेयर करते हुए अदा ने लिखा था 'अपनी दादी के जन्मदिन पार्टी की सिनेमैटोग्राफर बन कर बहुत खुश हूं।'
 
विज्ञापन

अदा का वर्कफ्रंट
अदा शर्मा साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'द केरल स्टोरी' से सुर्खियों में आई थीं। हाल ही में वह तेलुगु फिल्म 'सीडी: क्रिमिनल ऑर डेविल' में नजर आई थीं। जल्द ही वह फिल्म 'तुमको मेरी कसम' का हिस्सा होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें