अभिनेता रयान रेनॉल्ड्स अपनी नई फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' से चर्चा में बने हुए हैं। दुनियाभर के दर्शक इस फिल्म को पसंद कर रहे हैं। इसी बीच, रयान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मजाकिया अंदाज में बताया कि फिल्म के किस कलाकार से उनकी बहस हुई थी। बता दें कि 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' 26 जुलाई को सिनेमाघरों मे रिलीज हुई थी।