फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ryan Reynolds: 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' के इस कलाकार से हुई थी रयान की बहस, बोले- पलटकर जवाब देने में अच्छी है

Fri, 02 Aug 2024 11:11 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'डेडपूल एंड वूल्वरिन' के अभिनेता रयान रेनॉल्ड्स ने अपने खास अंदाज में बताया कि उनकी फिल्म के किस कलाकार के साथ बहस हुई थी।
 
विज्ञापन
रयान रेनॉल्ड्स - फोटो : इंस्टाग्राम @vancityreynolds
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता रयान रेनॉल्ड्स अपनी नई फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' से चर्चा में बने हुए हैं। दुनियाभर के दर्शक इस फिल्म को पसंद कर रहे हैं। इसी बीच, रयान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मजाकिया अंदाज में बताया कि फिल्म के किस कलाकार से उनकी बहस हुई थी। बता दें कि 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' 26 जुलाई को सिनेमाघरों मे रिलीज हुई थी। 

विज्ञापन

डेडपूल एंड वूल्वरिन - फोटो : इंस्टाग्राम @vancityreynolds
रयान रेनॉल्ड्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो साझा करते हुए लिखा कि यह एकमात्र सह-कलाकार है, जिसके साथ मैंने बहस की थी। बता दें कि इस फोटो में फिल्म के दो किरदार डेडपूल और किडपूल दिखाई दे रहे थे। डेडपूल का रोल रयान रेनॉल्ड्स ने किया है और किडपूल का किरदार रयान की ही बेटी इनेज ने किया है। अभिनेता ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि ज्यादातर लोगों को ऐसा लगता है कि किडपूल गंदी है, मगर वो पलटकर जवाब देने में काफी अच्छी है।

Ajay Devgn: अजय का 'आस्क मी सेशन', जानिए पसंदीदा क्रिकेटर, तब्बू से कैसा है उनका रिश्ता, काजोल की दिलचस्प बात

'डेडपूल एंड वूल्वरिन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इनेज ने 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' में कैमियो किया है। उनकी उम्र महज सात साल है और पिता ने अपने ही अंदाज में उनका मजाक उड़ाया है। एक रोचक बात यह है कि 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' में केवल इनेज ही नहीं, बल्कि उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने भी फिल्म में कैमियो किया है, जो वाकई में एक दिलचस्प सा संयोग है।

Ulajh Movie Review: जान्हवी कपूर की फिल्म को अपनों ने ही जमकर उलझाया, औरों में कहां दम था!
विज्ञापन

डेडपूल एंड वूल्वरिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रयान रेनॉल्ड्स की पत्नी ब्लेक लाइवली ने 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' में लेडी डेडपूल का रोल किया है। उनके अलावा बेट्टी भी फिल्म में कैमियो करती दिखाई दी, जो रयान की बेटी हैं और वो चार साल की है। रयान एक बेटे ओलिन के भी पिता हैं, जिसकी उम्र अभी केवल एक साल ही है। ओलिन ने 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' में बेबी पूल का किरदार अदा किया है।

Auron Mein Kahan Dum Tha: कलात्मक निर्देशन में उलझी सीधी सरल प्रेम कहानी, सई मांजरेकर ने दिलाई नूतन की याद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें