फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालदीव में छुट्टियां मना रहीं रुबीना दिलैक; बिकिनी में पति अभिनव शुक्ला के साथ पूल में दिए रोमांटिक पोज

Tue, 28 Apr 2026 07:54 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rubina Dilaik Photos: अभिनेत्री रुबीना दिलैक मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। इसकी झलकियां वे सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। उन्होंने कुछ खूबसूरत फोटोज साझा किए हैं, जिनमें वे दिलकश पोज देती दिखी हैं।
विज्ञापन
रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चर्चित टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस सीजन 14 की विजेता रुबीना दिलैक खूब सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों वे परिवार के साथ मालदीव घूमने गई हैं। एक्ट्रेस वहां क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। गर्मी के मौसम में वे समुद्र किनारे प्राकृतिक नजारों के बीच भरपूर मस्ती करती दिखी हैं। रुबीना ने कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर भी साझा किए हैं।

विज्ञापन

रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला - फोटो : इंस्टाग्राम
पूल में रोमांटिक हुए रुबीना-अभिनव
रुबीना दिलैक मालदीव में अपने पति व एक्टर अभिनव शुक्ला के साथ पूल में मस्ती करती दिखी हैं। कपल एक-दूसरे के प्यार में गुम है। रुबीना बिकिनी में बेहद ग्लैमरस अंदाज में पोज देती दिखी हैं।

रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला - फोटो : इंस्टाग्राम
रुबीना को ट्रैवलिंग पसंद है
रुबीना दिलैक ने तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा है, 'यात्राओं से मुझे बेहद खुशी मिलती है। साथ ही ये हम दोनों के साथ को और मजबूत बनाता है'। 

रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला - फोटो : इंस्टाग्राम
टीवी की चर्चित एक्ट्रेस हैं रुबीना
रुबीना दिलैक ने साल 2008 में छोटी बहू से करियर शुरू किया था। फिर 'शक्ति-अस्तित्व के एहसास की' से उन्होंने काफी लोकप्रियता बटोरी।

रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला - फोटो : इंस्टाग्राम
टीवी के पावर कपल हैं रुबीना-अभिनव
रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की शादी 21 जून 2018 में हुई। दोनों साल 2015 से एक-दूजे को डेट कर रहे थे। दोनों की जोड़ी फैंस के बीच काफी पसंद की जाती है।

रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला - फोटो : इंस्टाग्राम
बीच पर की भरपूर मस्ती
रुबीना और अभिनव मालदीव की इस यात्रा पर अपने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के साथ गए हैं। समुद्री नजारों के बीच सभी ने भरपूर मस्ती की है।

रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला - फोटो : इंस्टाग्राम
जुड़वा बेटियों के माता-पिता हैं अभिनव-रुबीना
वेकेशन पर अभिनव और रुबीना की दोनों बेटियां भी साथ हैं। बता दें अभिनव और रुबीना ने 27 नवंबर 2023 को जुड़वा बेटियों का स्वागत किया था।

रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला - फोटो : इंस्टाग्राम
दोस्तों के साथ चिल करते दिखे अभिनव
अभिनव शुक्ला गर्मी के इस मौसम में मालदीव में सुकून के पल बिताते दिखे हैं। वे अपने दोस्तों के साथ समुद्र किनारे चिल करते नजर आए।
विज्ञापन

अभिनव शुक्ला-रुबीना दिलैक - फोटो : इंस्टाग्राम
साइकिलिंग करती दिखीं रुबीना
रुबीना दिलैक अपनी फिटनेस के लिए फेमस हैं। वेकेशन के दौरान भी उन्होंने इसका ध्यान रखा। मालदीव में वे साइकिलिंग करती नजर आईं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें