फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aakhri Sawal: भव्य इवेंट में रिलीज होगा संजय दत्त की 'आखिरी सवाल' का ट्रेलर; मेकर्स ने किया एलान; जानिए कब?

Tue, 28 Apr 2026 05:00 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aakhri Sawal Trailer: संजय दत्त अभिनीत फिल्म 'आखिरी सवाल' को लेकर बज बना हुआ है। दर्शक इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं और जल्द ही यह इंतजार पूरा होने वाला है। जानिए फिल्म का ट्रेलर कब दस्तक देगा?
विज्ञापन
'आखिरी सवाल' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संजय दत्त की किस्मत के सितारे इस वक्त बुलंदी पर हैं। एक तरफ 'धुरंधर' फ्रेंचाईजी में उन्होंने चौधरी असलम के दमदार किरदार से खूब तारीफें बटोरी हैं। फिर, हाल ही में फिल्म 'खलनायक रिटर्न्स' का एलान हो गया है। इसके अलावा संजय दत्त अपनी आगामी फिल्म 'आखिरी सवाल' को लेकर भी चर्चा में हैं। इस फिल्म के टीजर ने अच्छा-खासा माहौल बना दिया है। दर्शकों को अब इसके ट्रेलर का इंतजार है।

विज्ञापन
Trending Videos

भव्य इवेंट में लॉन्च होगा फिल्म का ट्रेलर
फिल्म 'आखिरी सवाल' का ट्रेलर एक भव्य इवेंट में रिलीज किया जाएगा। डेट भी सामने आ गई है। इस मच-अवेटेड फिल्म का ट्रेलर 30 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाला है। मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर 'आखिरी सवाल' के ट्रेलर लॉन्च का एलान कर दिया है। ट्रेलर एक ग्रैंड इवेंट में पूरी कास्ट और क्रू की मौजूदगी में लॉन्च किया जाएगा।

टीजर में दिखाई दी आरएसएस के इतिहास की झलक
इस फिल्म का जब से एलान हुआ है, तब से यह काफी सुर्खियां बटोर रही है। मेकर्स ने हनुमान जयंती पर इसका टीजर रिलीज किया था। टीजर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के इतिहास की झलक दिखाई गई। अब फिल्म का ट्रेलर आने वाला है। इस फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्म मेकर अभिजीत मोहन वारंग ने किया है। 

anveer Singh: कजिन की शादी में छाए रणवीर सिंह, बहन के साथ बॉन्डिंग ने जीता फैंस का दिल; वायरल हो रही तस्वीरें

कब रिलीज होगी फिल्म?
'आखिरी सवाल' को निखिल नंदा और संजय दत्त ने मिलकर प्रोड्यूस किया है, जबकि पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्ज्वल आनंद इसके को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं। यह फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन

खलनायक रिटर्न्स - फोटो : इंस्टाग्राम-@duttsanjay
कैसे आया खलनायक 2 बनाने का विचार?
हाल ही में संजय दत्त की साल 1993 की सुपरहिट फिल्म ‘खलनायक’ के सीक्वल की आज घोषणा की गई। मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी किया। 'खलनायक 2' के टीजर और पोस्टर लॉन्च के दौरान संजय दत्त ने कहा कि मुझे जेल में खलनायक 2 बनाने का विचार आया। मैं जेल में म्यूजिक बजाया करता था और वहां सबसे ज्यादा मांग हमेशा खलनायक की ही होती थी। इसलिए मैंने 4000 कैदियों से हाथ उठाने को कहा कि कौन-कौन 'खलनायक 2' देखना चाहता है और उन सभी ने अपने हाथ उठा दिए।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें