नए शो में नजर आएंगे रोवन एटकिंसन
मशहूर अभिनेता रोवन एटकिंसन नेटफ्लिक्स पर जल्द ही अपने कॉमेडी शो 'मैन वर्सेस बेबी' के साथ वापस आ रहे हैं। यह सीरीज इस साल 11 दिसंबर को ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। सीरीज के चार एपिसोड होंगे।
नेटफ्लिक्स ने एक्स पर दी जानकारी
नेटफ्लिक्स ने एक्स पर इस सीरीज का एलान करते हुए कई तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रोवन एटकिंसन एक बच्चे के साथ नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में वह दो बच्चों के साथ हैं और दोनों को दूध पिला रहे हैं। एक और तस्वीर में वह बच्चे के साथ एक शॉपिंग मॉल में हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स यूके और आयरलैंड ने लिखा है 'शांत रात? शायद नहीं। रोवन एटकिंसन 'मैन वर्सेस बेबी' में वापस आ रहे हैं। सीरीज दिसंबर में आ रही है।'
यह खबर भी पढ़ें: 'कांतारा चैप्टर 1' फेम गुलशन इन हसीनाओं के साथ करना चाहते हैं तेलुगु डेब्यू, लाइव सेशन में फैन को दिया जवाब