जया बच्चन ने रोमांस को लेकर की बात
प्रोमो में जया ने नव्या से कहा, 'आप लोग बहुत गाली देके बात करते हो।' इस दौरान उन्होंने शादी के बाद रोमांस को लेकर भी खुलकर बात की और कहा, 'खिड़की से बाहर रोमांस करो। शादी के बाद यह सब खत्म हो जाएगा।' टीजर को शो के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया।
Karmma Calling: रवीना टंडन ने वेब सीरीज 'कर्मा कॉलिंग' की सफलता का मनाया जश्न, पूरी स्टार कास्ट एक साथ आई नजर
पॉडकास्ट के नाम को लेकर दिया सुझाव
प्रोमो में नव्या ने दावा करती नजर आ रही हैं कि उनमें उनकी मां का सेंस ऑफ ह्यूमर है, जिसका जवाब देते हुए श्वेता कहती हैं, 'नहीं, तुममें मेरा सेंस ऑफ ह्यूमर बिल्कुल नहीं है।' इस दौरान जया ने नव्या से इस पॉडकास्ट के नाम को लेकर पूछा कि उन्होंने शो का नाम 'व्हाट द हेल नव्या' क्यों रखा। जया बच्चन ने नव्या को एक सुझाव देते हुए कहा कि उन्हें इसका नाम 'हाउ स्वीट नव्या' रखना चाहिए था।
Sonam Kapoor: बॉलीवुड के रेड कार्पेट लुक्स पर सोनम का बड़ा बयान, बोलीं - मुझसे पहले कोई नहीं...
नव्या नंदा के यूट्यूब चैनल पर दिखेगा शो
पॉडकास्ट का प्रोमो शेयर करते हुए पोस्ट में मजेदार कैप्शन भी देखने को मिला। कैप्शन में लिखा गया कि इस बार, हमारी बातचीत जीवंत हो गई है, जो आपको अनफिल्टर्ड चर्चा का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित कर रही है। ढेर सारी हंसी और निश्चित रूप से बहुत सारे व्हाट द हेल्स के साथ इस पॉडकास्ट का नया सीजन 1 फरवरी से नव्या नंदा के यूट्यूब चैनल पर हर सप्ताह देखने को मिलेगा'।
Salman Khan: 'ये मेरी सुनते नहीं हैं, अगर सुनते तो....', अरबाज खान की दूसरी शादी पर बोले सलमान खान