फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग की घटना के 40 दिन बाद काम पर लौटे रोहित शेट्टी, टाइट सिक्योरिटी के बीच शुरू की इस फिल्म की शूटिंग

Sat, 14 Mar 2026 02:18 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rohit Shetty Start Shooting For Upcoming Movie: लगभग 40 दिन पहले डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, कई आरोपी पकड़े गए हैं। इस माहौल के बीच रोहित शेट्टी को अपनी अपकमिंग फिल्म के शूटिंग सेट पर देखा गया। 

विज्ञापन
रोहित शेट्टी ने शुरू की आगामी फिल्म की शूटिंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के बाद रोहित शेट्टी लाइमलाइट से दूर चले गए थे। इस घटना के 40 दिन बाद अपने काम पर लौट आए हैं। अपनी अगली फिल्म की शूटिंग डायरेक्टर ने शुरू कर दी है। आगामी फिल्म के सेट से रोहित शेट्टी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में चिंता की लकीरें उनके माथे पर साफ दिखीं। जानिए, कौन सी फिल्म की वह शूटिंग कर रहे हैं। 

सिक्योरिटी के साथ दिखे रोहित शेट्टी 

विज्ञापन

शूटिंग के सेट पर रोहित शेट्टी के साथ काफी सिक्योरिटी नजर आई। उनके पीछे बंदूक लिए भी सिक्योरिटी वाले चल रहे हैं। रोहित के चेहरे पर भी चिंता साफ दिखी। इस स्थिति में भी वह अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

इस फिल्म की हो रही है शूटिंग
रोहित शेट्टी अपनी अगली फिल्म ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग कर रहे हैं। यह उनकी हिट फ्रैंचाइज सीरीज है। ‘गोलमाल’ सीरीज की फिल्मों में जबरदस्त कॉमेडी होती है। आगामी फिल्म में अजय देवगन के अलावा कई चर्चित कलाकार भी नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में मिला अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन, इस देश से हुई थी फंडिंग; क्राइम ब्रांच का दावा 

किसने की थी रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग?
1 फरवरी 2026 को रात 12:45 बजे रोहित शेट्टी के जुहू इलाके में नौ मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर कम से कम पांच गोलियां चलाई गईं। एक गोली इमारत के अंदर स्थित जिम के शीशे को लगी थी। बाद में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य शुभम लोनकर ने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी। इस मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है। अब तक इस केस में कई आरोपियों को पकड़ा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें