फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit Roy-Hina: रोहित रॉय ने हिना खान की तारीफ में किया पोस्ट, अभिनेत्री की हिम्मत को सलाम करते आए नजर

Sat, 22 Feb 2025 03:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hina Khan: अभिनेत्री हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। इस मुश्किल घड़ी का सामना वह काफी हिम्मत से कर रही हैं। उपचार के बीच वे अपने वर्क फ्रंट पर भी एक्टिव हैं। हाल ही में एक्टर रोहित रॉय ने हिना की तारीफ में पोस्ट लिखा है।
विज्ञापन
हिना खान-रोहित रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिना खान तीसरी स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। अभिनेत्री का उपचार चल रहा है। हिना अक्सर अपनी हेल्थ को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ जानकारी साझा करती नजर आती हैं। इस मुश्किल वक्त का सामना हिना काफी सकारात्मक तरीके से कर रही हैं। एक तरफ वह अपने घूमने-फिरने के शौक को भी पूरा कर रही हैं तो वर्क फ्रंट पर भी एक्टिव हैं। फैंस और इंडस्ट्री के तमाम सितारे हिना की तारीफ करते नजर आते हैं। हाल ही में रोहित रॉय भी हिना की हिम्मत को सलाम करते दिखे हैं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:
Mayadhar Raut Death: ओडिसी डांसर-कोरियोग्राफर मायाधर राउत का निधन, 92 की उम्र में ली आखिरी सांस

Trending Videos

रोहित ने हिना की तारीफ में लिखी ये बात
रोहित रॉय ने आज शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने हिना के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। इसके साथ लिखा है, 'यह तारीफ भरा पोस्ट मेरी जानकारी में सबसे मजबूत लड़कियों में से एक के लिए है। वह जंग लड़ रही है और मुझे यकीन है कि वह समय के साथ इसे हरा देगी। लेकिन, इस मुश्किल वक्त में और जब वह लड़ रही है, तब भी उसके चेहरे की मुस्कान कभी नहीं जाती। तुम्हें और हिम्मत मिले हिना खान'।
 

'हिना ने कहा शुक्रिया'
रोहित के पोस्ट के पोस्ट पर हिना खान ने कमेंट किया है और उनका आभार जताया है। हिना ने लिखा है, 'बहुत बहुत शुक्रिया। जिंदगी ने मुझे नींबू दिए, मैंने उनसे करतब दिखाना सीखा। यह सीख मुझे मेरे पिताजी ने दी। आप मुझे अपनी दुआओं में याद रखिए प्लीज'।

विज्ञापन

हिना के लिए फैंस ने की दुआ
रोहित के पोस्ट पर हिना के फैंस के खूब कमेंट आ रहे हैं। यूजर्स अभिनेत्री के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'खूबसूरत दिल वाले लोग ऐसे ही होते हैं, जिंदगी उनकी परीक्षा लेती है'। एक यूजर ने लिखा, 'मुस्कुराना कोई हिना से पूछे'। हिना के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें हाल के दिनों में 'गृहलक्ष्मी' शो में देखा गया।



यह खबर भी पढ़ें:
Kunal Khemu: सैफ पर हमले से पहले सोहा के फ्लैट पर हुई सेंधमारी, कुनाल खेमू ने बताई दास्तान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें