डी नीरो ने ट्रंप को बताया ‘अशिक्षित राष्ट्रपति’
इस दौरान हॉलीवुड सुपरस्टार रॉबर्ट डी नीरो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस फैसले की भी आलोचना की, जिसमें उन्होंने अमेरिका के बाहर बनी फिल्मों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की बात कही है। डी नीरो ने डोनाल्ड ट्रंप को ‘अशिक्षित राष्ट्रपति’ बताया। जिसे कला, साहित्य और संगीत की समझ नहीं है।
यह खबर भी पढ़ें: Final Destination Bloodlines Review: ‘मौत’ की कहानी वाली फ्रेंचाइजी ने पाया नया जीवनदान, कलेजा मुंह को आ जाएगा
ऑस्कर भी जीत चुके हैं डी नीरो
रॉबर्ट डी नीरो अब तक दो ऑस्कर समेत कई अवॉर्ड्स को पहले ही अपने नाम कर चुके हैं। लियोनार्डो डिकैप्रियो द्वारा डी नीरो को ये सम्मान मिलना इसलिए भी खास है क्योंकि दोनों एक साथ काम भी कर चुके हैं। डिकैप्रियो और डी नीरो ने पहली बार 1993 में आई फिल्म ‘दिस बॉयज लाइफ’ में साथ काम किया था। इसके बाद दोनों ‘किलर्स ऑफ द फ्लावर मून’ में फिर एक साथ नजर आए थे। जिसे 2023 के कान में आधिकारिक चयन में दिखाया गया था।