विराट के बाद टेस्ट क्रिकेट वैसा नहीं रहेगा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने प्रीति जिंटा से पूछा 'मैम कल जब आपने सुना कि विराट ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, तो आपकी पहली प्रतिक्रिया क्या थी?' जवाब में, प्रीति जिंटा ने लिखा 'मैंने टेस्ट क्रिकेट को खास तौर से विराट के लिए देखा। उन्होंने खेल में जुनून भर दिया। मुझे नहीं लगता कि टेस्ट क्रिकेट फिर कभी वैसा रहेगा। मैं उन्हें उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं। हमारे मौजूदा भारतीय खिलाड़ियों को विराट, रोहित और अश्विन जैसे खिलाड़ियों की जगह लेनी होगी।'
Trailer Reactions: यूजर्स को भाया 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर, आमिर और जेनेलिया की जमकर की तारीफ
प्रीति जिंटा का वर्क फ्रंट
प्रीति जिंटा के काम की बात करें तो वह सात साल के ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। वह राजकुमार संतोषी की फिल्म 'लाहौर 1947' में सनी देओल, शबाना आजमी और अली फजल के साथ नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण आमिर खान कर रहे हैं।