फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RJ Mahvash: टैग लगी ड्रेस पहने दिखीं महवश, वायरल पोस्ट पर दिया रिएक्शन; बोलीं- इतना लाइफ खराब हो गया…’

Wed, 25 Jun 2025 12:47 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आरजे महवश का नाम इन दिनों क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ जोड़ा जा रहा है। इस वजह से वह सोशल मीडिया यूजर्स के टारगेट पर भी रहती हैं। हाल ही में एक टैग लगी ड्रेस पहने के कारण वह खूब ट्रोल हुईं। अब इसी वीडियो पर महवश ने भी रिएक्शन दिया है। 

विज्ञापन
आरजे महवश - फोटो : इंस्टाग्राम@rj.mahvash
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिन भर आरजे महवश का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह एक प्राइज टैग लगी ड्रेस पहने नजर आईं। इस वीडियो, अपने ऊप्स मूमेंट के कारण वह खूब ट्रोल हुईं। अब महवश का रिएक्शन इस वीडियो पर आया है। जानिए, उस ड्रेस के साथ महवश ने क्या किया।

फिल्म ‘क्वीन’ की कंगना बन गईं महवश 

विज्ञापन

आरजे महवश ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो साझा किया है, इसमें वह उसी वायरल पोस्ट को देख रही हैं, जिसमें उनकी ड्रेस पर प्राइज टैग लगा है। इस वीडियो को देखने के बाद गुस्से में वह नजर आती हैं। ड्रेस उठाती हैं, उसका प्राइज टैग तोड़ती हैं और उसे डस्टबिन में डाल देती हैं। इस पोस्ट के साथ बैकग्राउंड में कंगना रनौत की फिल्म ‘ क्वीन’ का डायलॉग- ‘मेरा तो इतना लाइफ खराब हो गया…’ सुनाई देता है। 




युजवेंद्र का नाम लेकर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
आरजे महवश के इस नए वीडियो पर भी यूजर्स ने रिएक्ट किया है। एक यूजर लिखता है, ‘युजवेंद्र भाई आते ही हाेंगे, आपको मनाने।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ड्रेस युजवेंद्र भाई ने गिफ्ट किया था?’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बड़े-बड़े देशों में ऐसी छोटी-छोटी गलतियां होती हैं, सैनोरीटा।’  ये खबर भी पढ़ें: RJ Mahvash: ‘यूजी भाई ने इसका करियर बना…’, वीडियो शेयर कर महवश ने दिया ट्रोलर्स को जवाब, चहल ने किया ऐसा कमेंट 

इस कारण युजवेंद्र से जुड़ा महवश का नाम 

विज्ञापन

युजवेंद्र चहल का जब कोरियोग्राफर धनश्री से तलाक हुआ तो इसके बाद क्रिकेटर को आरजे महवश के साथ देखा गया। दोनों एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं। वैसे पिछले दिनों आईपीएल मैच के दौरान महवश, युजवेंद्र की टीम को सपोर्ट करती दिखीं। दोनों को एक डिनर डेट पर भी देखा गया है। वैसे अब तक पब्लिकली इन्होंने अपना रिश्ता स्वीकार नहीं किया है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें