फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan-Gauri: गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए आमिर खान, नेटिजन बोले- 'बायकॉट'

Wed, 25 Jun 2025 12:35 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan Spotted with girlfriend Gauri spratt: अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर छाए हुए हैं। फिल्म की सफलता के बीच हाल ही में उन्हें गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ स्पॉट किया गया।
विज्ञापन
आमिर खान-गौरी स्प्रैट - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता आमिर खान की किस्मत के सितारे इस वक्त बुलंदी पर हैं। निजी जिंदगी से लेकर करियर तक, सबकुछ शानदार चल रहा है। एक तरफ वे अपनी हालिया रिलीज फिल्म सितारे जमीन पर के लिए तारीफें बटोर रहे हैं। वहीं, निजी जिंदगी में उनकी लाइफ में गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के रूप में प्यार की एंट्री हो चुकी है। दोनों को हाल ही में साथ में देखा गया।

विज्ञापन

एयरपोर्ट में साथ नजर आए गौरी और आमिर
आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन के अवसर पर फैंस को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी के बारे में बताया। तब से दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। अब जब आमिर अपनी फिल्म 'सितारे जमीन पर'  के लिए तारीफ बटोर रहे हैं तो गौरी भी इस खुशी और सफलता में बराबर साथ हैं। दोनों को मंगलवार 24 जून को एयरपोर्ट पर साथ देखा गया।
 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले सितारे जमीन पर के कलाकार - फोटो : पीटीआई
नेटिजन्स ने आमिर खान को किया ट्रोल
आमिर और गौरी की यह वीडियो विरल भियानी के इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की गई है। इस वीडियो पर नेटिजन्स की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है। एक तरफ आमिर के फैंस उन्हें गौरी के साथ देख दोनों की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ नेटिजन्स आमिर को ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'अब इनके बाद अगली गर्लफ्रेंड कब बनाओगे?' वहीं एक यूजर ने लिखा है, 'बायकॉट'।

विज्ञापन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देखी आमिर की फिल्म
बता दें कि आज आमिर खान मंगलवार 24 जून को फिल्म सितारे जमीन पर की पूरी स्टारकास्ट के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचे, जहां उन्होंने महामहिम द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन में द्रौपदी मुर्मू ने आमिर की इस खास फिल्म को देखा। यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें