बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख इन दिनों काफी उत्साहित और खुश हैं। दरअसल रितेश देशमुख दुसरी बार बाप बनने वाले हैं। रितेश ने कहा कि, अब इसमें सिर्फ कुछ ही हफ्तें बचे है और मैं इसे लेकर काफी उत्साहित हुं।
रितेश ने अपने दुसरे बच्चे के स्वागत के लिए अपने काम से कुछ दिन छुट्टी ले लिया है, जिससे वो जेनेलिया के साथ ज्यादा समय साथ रह सकें। रितेश ने कहा कि, अभी के लिए मैंने अपने सारे शेड्यूल से छुट्टी ले लिया है।
रितेश इससे पहले भी अपनी बीवी जेनेलिया और बच्चे रियान से मिलने के लिए कैसे भी समय निकाल लेते थे। अगर रितेश को घर जाने का समय नहीं मिलता था वो जेनेलिया और बच्चे रियान को फिल्म सेट्स पर ही मिलने के लिए बुला लेते थे। रितेश अपनी फैमली और बच्चे के साथ फोटो खिचने को लेकर भी कभी परेशान नहीं होते।
रितेश ने कहा कि बाप बनने की खुशी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। यह दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास है।