फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Shivaji: रितेश की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म का पोस्टर रिलीज, अभिषेक-संजय भी हिस्सा; इस दिन होगी रिलीज

Wed, 21 May 2025 05:03 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raja Shivaji Poster Release: बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख के निर्देशन में बन रही फिल्म 'राजा शिवाजी' का पहला पोस्टर आया सामने। जानें डिटेल्स। 

विज्ञापन
राजा शिवाजी - फोटो : इंस्टाग्राम- @riteishd
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर रितेश देशमुख दर्शकों के लिए एक शानदार फिल्म लेकर आ रहे हैं, जो स्टार कलाकारों से भरी हुई है। छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित फिल्म 'राजा शिवाजी' का पहला लुक जारी हो गया है। इसकी जानकारी रितेश ने अपने सोशल मीडिया पर बताई है, इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के स्टार कास्टों के बारे में भी जानकारी दी है। 

विज्ञापन


रितेश देशमुख बनेंगे शिवाजी महाराज
अभिनेता रितेश देशमुख खुद के निर्देशन में मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित एक फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है 'राजा शिवाजी'। डायरेक्शन में डेब्यू के साथ-साथ रितेश देशमुख इसमें मुख्य भूमिका में भी नजर आएंगे, यानी कि अभिनेता शिवाजी महाराज की भूमिका में दिखेंगे। इसकी एक झलक भी दिखाई गई है, जिसे एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य को दिखाया गया है, जो तलवार लिए हुए हैं और दुश्मन उनके सामने ढेर पड़े हुए हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: Rashmika Mandanna: शाहरुख, ऐश्वर्या, प्रियंका के बाद रश्मिका की बारी, डिज्नी की दुनिया में मारी शानदार एंट्री
विज्ञापन


 




संजय दत्त से लेकर अभिषेक बच्चन तक आएंगे नजर
इस फिल्म में रितेश देशमुख के अलावा अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, अमोल गुप्त और जेनेलिया जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं। अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट शेयर किया है। उन्होने कैप्शन में लिखा, ‘भारत के महान योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज को सिनेमाई श्रद्धांजलि पेश करने के लिए विशेषाधिकार प्राप्त और सम्मानित महसूस कर रहे हैं।’




यह खबर भी पढ़ें: Ajith Kumar: मूर्ति के पैर चूमकर इमोशनल हुए अजीत कुमार, एफ-1 रेसिंग के दिग्गज को श्रद्धांजलि देने इटली पहुंचे

कब रिलीज होगी फिल्म? 
इस फिल्म को महाराष्ट्र दिवस के दिन रिलीज किया जाएगा, यानी कि 01 मई 2026 को। इसके साथ ही इसे कुल छह भाषाओं में रिलीज किया जाएगा मराठी, हिंदी, तमिल, कन्नड़, तेलुगु और मलयालम। इस फिल्म को जियो स्टूडियो के बैनर तले और मुंबई फिल्म कंपनी द्वारा निर्मित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें