सुबोध मुखर्जी हिंदी सिनेमा के जाने-माने फिल्ममेकर थे। शम्मी कपूर और देव आनंद जैसे सुपरस्टार्स को कामयाबी दिलाने का क्रेडिट सुबोध मुखर्जी को ही जाता है। सुबोध मशहूर फिल्ममेकर शशधर मुखर्जी के भाई थे। सुबोध को मजबूरी में मुंबई आना पड़ा था, लेकिन उन्होंने अपने टैलेंट के दम पर फिल्म जगत में अपना नाम बना लिया। सुबोध मुखर्जी का जन्म साल 1921 में झांसी में हुआ था। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ भी आवाज उठाई थी। आज उनकी पुण्यतिथि है। 21 मई 2005 को सुबोध का निधन हो गया था। इस मौके पर हम उनकी मशहूर फिल्मों के बारे में जानते हैं।
फिल्म पेइंग गेस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
पहली तीन फिल्में देव आनंद के साथ
सुबोध मुखर्जी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1955 में आई फिल्म ‘मुनीमजी’ से की थी। यह फिल्म सुपरहिट थी। इस फिल्म से देव आनंद को खूब कामयाबी मिली। इसके बाद उन्होंने देव आनंद के साथ ही ‘पेइंग गेस्ट’ की। फिल्म में देव आनंद के अलावा नूतन ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म ‘लेव मैरिज’ को भी सुबोध मुखर्जी ने ही निर्देशित किया। इस फिल्म में देव आनंद और माला सिन्हा ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई थी।
जंगली फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
जंगली
1961 में सुबोध ने ‘जंगली’ का निर्देशन किया। इस फिल्म में शम्मी कपूर, सायरा बानो ने प्रमुख भूमिका निभाई। यह उनकी पहली फिल्म थी। इस फिल्म के लिए सायरा बानो को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर नामांकन मिला था। यह फिल्म सिनेमाघरों में सुपरहिट साबित हुई थी।
अप्रैल फूल
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म शागिर्द
- फोटो : सोशल मीडिया
शागिर्द
1967 की फिल्म ‘शागिर्द’ को सुबोध मुखर्जी ने प्रोड्यूस किया था। इसका निर्देशन समीर गांगुली ने किया था। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में जॉय मुखर्जी और सायरा बानो मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म अभिनेत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री
शशि कपूर, हेमा मालिनी, निरूपा रॉय, नाजिमा, असित सेन और देब मुखर्जी अभिनीत फिल्म ‘अभिनेत्री’ का निर्माण और निर्देशन सुबोध मुखर्जी ने किया है। फिल्म से लता मंगेशकर का सोलो सॉन्ग ‘ओ घटा सांवरी’ काफी मशहूर हुआ था।
शशि कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
शर्मिली
साल 1971 में सुबोध मुखर्जी ने ‘शर्मिली’ का निर्माण किया। इसका निर्देशन भी समीर गांगुली ने ही किया था। इस फिल्म में शशि कपूर, राखी, नरेंद्र नाथ, नजीर हुसैन, इफ्तिखार, एस एन बनर्जी, अनीता गुहा, असित सेन कई स्टार्स ने अभिनय किया है। राखी ने इस फिल्म में डबल रोल अदा किया था। इसी फिल्म से रंजीत ने भी डेब्यू किया था।
फिल्म तीसरी आंख
- फोटो : आईएमडीबी
तीसरी आंख
तीसरी आंख (1982) एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, इसका निर्देशन सुबोध मुखर्जी ने किया है और निर्माण सुबीर मुखर्जी ने किया है। फिल्म में धर्मेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, राकेश रोशन, जीनत अमान, नीतू सिंह, सारिका, अमजद खान और निरूपा रॉय जैसे दिग्गज कलाकार शामिल थे।
फिल्म उल्टा सीधा
- फोटो : आईएमडीबी
उल्टा सीधा
सुबोध मुखर्जी निर्देशित 1985 की इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में राज बब्बर, रति अग्निहोत्री प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है। सुबोध मुखर्जी ने अपने करियर में कुल 11 फिल्मों का निर्माण किया है। 70 का दशक आते-आते सुबोध की फिल्में फ्लॉप होने लगीं। इसके बाद उन्होंने 1985 में इंडस्ट्री छोड़ दी। 85 साल की उम्र में 21 मई 2005 को उनका निधन हो गया।