फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवाजी महाराज की जयंती पर कलाकारों ने किया नमन, रितेश देशमुख बोले- युवाओं को पता होना चाहिए उनका बलिदान

Thu, 19 Feb 2026 09:50 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti 2026: शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को शिवनेरी दुर्ग में हुआ था। छोटी उम्र से ही उन्होंने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई। आज उनकी जयंती पर सेलेब्स उन्हें याद कर रहे हैं।
विज्ञापन
उर्मिला मातोंडकर, रितेश देशमुख - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज पूरे देश में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जा रही है। 19 फरवरी को जन्मे शिवाजी महाराज ने उस वक्त स्वराज का सपना देखा, जब देश का ज्यादातर हिस्सा विदेशी सत्ता के अधीन था। उन्होंने स्वराज के लिए संघर्ष किया। आज उनकी जयंती के मौके पर सेलेब्स उन्हें याद कर रहे हैं। आइए डालते हैं एक नजर।
विज्ञापन


रितेश देशमुख
बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने शिवाजी महाराज की जयंती पर कहा 'मैं शिव जयंती के मौके पर भगवान शिव के सभी भक्तों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। छत्रपति शिवाजी महाराज हमें हमेशा प्रेरित करते हैं और नई ऊर्जा देते हैं। युवाओं को देश के लिए उनके दिए गए अलग-अलग बलिदानों के बारे में पता होना चाहिए। हम सभी को अच्छा इंसान बनने की कोशिश करनी चाहिए।'

#WATCH | Pune, Maharashtra | Actor Riteish Deshmukh says, "...I extend my best wishes to all the devotees of Lord Shiva on the occasion of Shiv Jayanti. Chhatrapati Shivaji Maharaj continues to inspire us and give us new energy. The youth should be informed about the various… https://t.co/xlX72GeUph pic.twitter.com/VseIIEX0su उर्मिला मातोंडकर
विज्ञापन

अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने एक्स पर शिवाजी महाराज का एक पोस्टर शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
 
श्रेयस तलपड़े
बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शिवाजी महाराज की तस्वीर शेयर की है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है।



शरद केलकर

शरद केलकर ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी रीशेयर की है। इसमें वह शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आ रहे हैं। उन्होंने फिल्म 'तानाजी' में शिवाजी का किरदार निभाया था।



शिव ठाकरे
टीवी कलाकार शिव ठाकरे ने शिवाजी महाराज की जयंती पर फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा 'शिव जयंती के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं!'
विज्ञापन

कब हुआ शिवाजी महाराज का जन्म?
आपको बता दें कि शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को शिवनेरी दुर्ग में हुआ था। उनकी माता का नाम राजमाता जीजाबाई था। उन्होंने बचपन से ही उनमें धर्म और नीति के संस्कार डाले। उनके पिता शाहजी भोसले एक वीर योद्धा थे। शिवाजी महाराज ने किशोर अवस्था में मराठा शक्ति की नींव रखी। उनकी गुरिल्ला युद्ध नीति (गनिमी कावा) ने शक्तिशाली साम्राज्यों को भी हिला दिया। 1674 में रायगढ़ किले पर उनका भव्य राज्याभिषेक हुआ और वे औपचारिक रूप से 'छत्रपति' बने।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें