फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार ने जमकर की आरजे महवश की खिंचाई, बोले- ‘एक करोड़ और अपनी किडनी भी दे दूंगा’

Wed, 18 Feb 2026 04:39 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshay Kumar: अक्षय कुमार इन दिनों गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ को होस्ट कर रहे हैं, और शो का लेटेस्ट एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। क्योंकि इसमे अक्षय ने आरजे महवश की जमकर खिंचाई की है। 

विज्ञापन
अक्षय कुमार और आरजे महवश - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ शो का लेटेस्ट एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है। इस खास एपिसोड में 100 कंटेंट क्रिएटर्स नजर आएंगे, जिनमें आरजे महवश भी शामिल हैं। हाल ही में जारी प्रोमो में अक्षय कुमार, आरजे महवश की जमकर खिंचाई करते नजर आए। 

विज्ञापन

 

अक्षय ने महवश के साथ किया मजाक
दरअसल, महवश पजल को स्क्रीन पर आने से पहले ही सॉल्व करने की कोशिश कर रही थीं। इसे देखकर अक्षय ने मजाक में कहा, ‘किसी का बाप नहीं सॉल्व कर सकता… जो सॉल्व कर देगा उसे मैं 1 करोड़ दूंगा…1 करोड़ छोड़ो, अपनी किडनी भी दे दूंगा।’

अक्षय की इस बात पर महवश और वहां मौजूद दर्शकों की हंसी झूट गई। महवश ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, ‘इस दिन मेरे साथ जितना गलत हो सकता था, सब हुआ। एपिसोड देखना!’ हालांकि बाद में महवश ने स्टोरी पोस्ट कर लिखा, ‘मेरी किस्मत में छेद लेकर गई थी मैं उस दिन। बिलकुल मत देखना ये एपिसोड!’

विज्ञापन
विज्ञापन

व्हील ऑफ फॉर्च्यून शो - फोटो : इंस्टाग्राम

शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के बारे में
मजेदार बातचीत और अक्षय कुमार के मजाकिया अंदाज ने इस एपिसोड को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। अक्षय कुमार का गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी चैनल पर प्रसारित होता है। इसके अलावा इसे सोनी लिव ऐप पर भी स्ट्रीम किया जा सकता है। शो में प्रतियोगियों को वर्ड पजल्स सॉल्व करने होते हैं और इसके बदले में उन्हें कैश प्राइज जीतने का मौका मिलता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें