राइज एंड फॉल 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला
- फोटो : इंस्टाग्राम @shehzadpoonawalla
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 के विजेता शहजाद पूनावाला ने अपनी जीत की पूरी रकम दान करने का फैसला किया है। इसके साथ उन्होंने अपने सपोटर्स का भी धन्यवाद किया। जानिए उन्होंने क्या कहा।
कहां दान की प्राइज मनी?
शहजाद ने सोशल मीडिया पर जीत की पोस्ट शेयर की। पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'राइज एंड फॉल सीजन 2 में मेरी जीत के लिए आप सभी का शुक्रिया। यह मेरे लिए एक नई यात्रा और अनुभव रहा है। एक बाहरी व्यक्ति के तौर पर आपके प्यार और समर्थन के बिना यह जीत संभव नहीं थी।'
अपनी प्राइज मनी दान करने के फैसले के बारे में उन्होंने आगे लिखा, 'मैंने अपनी 35 लाख रुपये की प्राइज मनी बिहार और असम में बाढ़ राहत कार्यों और महाराष्ट्र में सूखे से प्रभावित लोगों की मदद के लिए दान करने का फैसला किया है।'
शो के ग्रैंड फिनाले में विजेता घोषित होने के बाद भी शहजाद ने अपनी पूरी प्राइज मनी दान करने की बात दोहराई थी। उन्होंने कहा, 'मैंने शो में आने से पहले ही कहा था कि मुझे जो भी रकम मिलेगी, उसे मैं दान कर दूंगा। मनीष भाई जानते हैं कि बिहार में बहुत बड़ी त्रासदी आई थी। असम में भी ऐसी ही स्थिति थी। इसलिए मैं यह पूरी रकम बिहार और असम के मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करूंगा।'