फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pawan Singh: विवादों के बीच इस शो में पहुंचे भोजपुरी स्टार पवन सिंह, आते ही को-कंटेस्टेंट ने लगाया ये आरोप

Sun, 07 Sep 2025 02:12 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pawan Singh in Rise And Fall Show: हाल ही में ‘राइज एंड फॉल’ रियलिटी शो से जुड़ा एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें 16 कंटेस्टेंट के बीच प्रतियोगिता हो रही है, जिसमें पवन सिंह भी शामिल हैं। अब अभिनेता और आकृति नेगी के बीच की बातचीत सामने आई है।

विज्ञापन
आकृति नेगी और पवन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों एमएक्स प्लेयर पर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हो रहा है। हाल ही में शो से जुड़ा एक प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और आकृति नेगी के बीच वार्तालाप चल रही है। इसमें आकृति एक्टर पर कुछ आरोप लगाती दिख रही हैं। 

विज्ञापन


आप ऐसे ही श्लो हैं?
एमएक्स प्लेयर पर राइज एंड फॉल शो से जुड़ा एक प्रोमो जारी हुआ है। इसमें भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह आकृति नेगी से परिचय करते नजर आते हैं। एक्टर ने आकृति से उनका नाम पूछा, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि क्या अभिनेता ऐसे ही श्लो हैं। आगे आकृति ने कहा, ‘कुछ तो बोलो, मैंने सुना है बिहार के लोग बहुत चटपते होते हैं?’

यह खबर भी पढ़ें: Pushpa 3 The Rampage: निर्देशक सुकुमार ने किया 'पुष्पा 3' का एलान, SIIMA अवॉर्ड्स में फैंस को दिया तोहफा

विज्ञापन

फिल्मों के बारे में पवन सिंह ने पूछा सवाल
आगे दोनों कंटेस्टेंट के बीच सवाल-जवाब का दौर चलता रहता है। पवन सिंह ने पूछा, ‘यहां मुंबई में कबसे हो? कोई फिल्म किए हो?’ इसके जवाब में आकृति नेगी ने कहा, ‘नहीं, लेकिन मन है पर कोई मौका नहीं मिला।’ इसपर एक्टर ने कहा, ‘चलो हम दोनों करते है फिल्म।’

यह खबर भी पढ़ें: Mammootty: मोहनलाल ने साउथ सुपरस्टार ममूटी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, केरल सीएम ने कहा- कल्चर आइकॉन

शो के बारे में 
'राइज एंड फॉल' में 16 कंटेस्टेंट शामिल हैं। इसमें अभिनेता अर्जुन बिजलानी, कुबेर सैत, अहाना कुमरा, धनश्री वर्मा, हास्य कलाकार कीकू शारदा, ट्रांस क्रिकेटर अनाया बांगर, व्लॉगर आरुष भोला और अरबाज पटेल और आकृति नेगी समेत भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह भी इसका हिस्सा हैं। ‘शार्क टैंक इंडिया’ के पूर्व जज अशनीर ग्रोवर इसे होस्ट कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें