अरबाज बाली भिडे़
प्रोमो में देखा जा सकता है कि अरबाज बाली से कहते हैं 'चुपचाप सुन लो'। इस पर बाली कहते हैं 'सुन ही रहा हूं।' अरबाज कहते हैं 'अगर मैं अपनी हरकतों में आ जाउंगा न तो'। इस पर बाली कहते हैं 'तूने नीचे आ के माफी क्यों मांगी। अकेला बैठता था वहां पे।' इस पर अरबाज कहते हैं 'अकेला नहीं बैठा चौड़ में घूमता था वहां पर। अभी भी यहां पर बैठा हूं। अब देखो खड़ा भी हो गया।' इस पर बाली कहते हैं 'तेरी बॉडी फुस है।' इस पर अरबाज कहते हैं 'मैं किसी से डरता नहीं हूं।' बाली कहते हैं 'तू खुद से डरता है। तू रोता रहता है। तू तालियां किस पर मार रहा है?' इस पर अरबाज कहते हैं 'तेरे पे मार रहा हूं।'
अरबाज कब आएगा बाज
शो में देखा जा सकता है कि जब अरबाज और बाली एक दूसरे से बहस कर रहे हैं तब वहां दूसरे लोग बैठकर उन्हें देख रहे हैं। शो को शेयर करते हुए एमएक्स प्लेयर ने कैप्शन में लिखा है 'अरबाज कब आएगा अपनी आदतों से बाज।' प्रोमो को कई यूजर्स ने लाइक किया है।
यह खबर भी पढ़ें: Rise And Fall: पावरप्ले वीकएंड की शुरुआत से पहले आरुष ने किसे दिया लाल गुलाब? जानिए उन्हें क्यों हुआ अफसोस