फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइज एंड फॉल: 'हनुमान नाम का जाप...', सिवेट ने लगाए शहजाद पर आरोप, बोले- जौहर बयान पर स्वरा ने मांगी थी माफी

Tue, 29 Sep 2026 01:20 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rise And Fall 2: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' से सिवेट तोमर बाहर हो गए हैं। शहजाद पूनावाला के साथ हाथापाई करने के बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। अब लाइव आकर सिवेट ने काफी कुछ शेयर किया।
विज्ञापन
सिवेट तोमर-शहजाद पूनावाला - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' के तीसरे ही एपिसोड में लोगों को कंटेस्टेंट्स के बीच हाथापाई वाला झगड़ा देखने को मिला। सिवेट तोमर ने शहजाद पूनावाला पर हाथ छोड़ दिया। इसके बाद उन्हें शो से बाहर कर दिया गया। अब सिवेट ने लाइव आकर इस पूरे मुद्दे पर बात की है। साथ ही उन्होंने शहजाद पर गंभीर आरोप भी लगाए।
विज्ञापन

शहजाद पूनावाला-सिवेट तोमर - फोटो : इंस्टाग्राम
सिवेट ने बताया क्यों बढ़ा विवाद?
सिवेट ने कहा, 'मुझ पर आरोप लगाया गया कि मैंने पीछे से उसे मारा। मैंने सिर्फ उसका कॉलर पकड़ा था। वह लगातार उकसाने वाली बातें कर रहा था। पूरे दिन वह सिर्फ धर्म की बात करता है। हमें शो के बाहर धार्मिक मुद्दों पर बात न करने के लिए कहा गया था, इसलिए मैं इसी वजह से उससे दूर रहना चाहता था।'

सिवेट तोमर - फोटो : सोशल मीडिया
सिवेट ने लगाए शहजाद पर आरोप
शहजाद पर निशाना साधते हुए सिवेट ने उनकी विचारधारा को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, 'मैं ऐसे व्यक्ति पर कैसे भरोसा करूं, जो लगातार हनुमान नाम का जाप करता है, लेकिन उसकी प्लेट में दिन में चार बार मटन होता है।' सिवेट ने यह भी कहा कि शो में उनके साथ मौजूद तेज प्रताप यादव ने भी शहजाद के रुद्राक्ष पहनने और रोजाना नॉन-वेज खाने को लेकर सवाल उठाए थे।

सिवेट ने आगे कहा, 'सबसे पहले सच्चा सनातनी बनने के लिए मांस खाना बंद करो। जो लोग मेरी मां और बहन को गालियां दे रहे हैं, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि आप किस तरह के राजपूत हैं?' उन्होंने कहा कि जब तक लोग धर्म के नाम पर बंटे रहेंगे, तब तक देश आगे नहीं बढ़ पाएगा। कुछ लोग वोट बैंक की राजनीति के लिए हिन्दू-मुस्लिम विवाद को बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन

सिवेट तोमर - फोटो : सोशल मीडिया
स्वरा को लेकर क्या बोले सिवेट
सिवेट ने शो में स्वरा भास्कर के साथ अपनी बातचीत को लेकर हो रही आलोचना पर भी सफाई दी। सिवेट ने कहा, 'मैंने उनसे अपनी कम्युनिटी से माफी मांगने के लिए कहा था और उन्होंने अपने जौहर बयान पर चार बार माफी मांगी थी, लेकिन वह हिस्सा शो में नहीं दिखाया गया।'

'राइज एंड फॉल 2' 26 सितंबर 2026 को प्राइम वीडियो और अमेजन एमएक्स प्लेयर पर शुरू हुआ है। इस सोशल-एक्सपेरिमेंट रियलिटी शो को पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें