कौन हैं शांतनु मोइत्रा?
शांतनु मोइत्रा भारतीय सिनेमा के प्रमुख संगीतकार और बैकग्राउंड स्कोर कम्पोजर हैं। 'परिणीता', 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी', 'लगे रहो मुन्नाभाई', '3 इडियट्स', 'मद्रास कैफे', 'पीकू', 'अक्टूबर' और '12वीं फेल' जैसी फिल्मों में उनके संगीत को पहचान मिली। वर्ष 2014 में तेलुगु फिल्म 'ना बंगारू तल्ली' के लिए शांतनु को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था।
कब शुरू हुआ था यह पुरस्कार?
- राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार की शुरुआत मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग ने 1984 में की थी।
- यह पुरस्कार हर साल हल्के संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वाले कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए दिया जाता है।
- अब तक नौशाद, किशोर कुमार, सोनू निगम, एआर रहमान, अनु मलिक, उदित नारायण और आशा भोसले समेत कई प्रसिद्ध कलाकारों को यह पुरस्कार मिल चुका है।