फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ricky Kej: चौथी बार 'ग्रैमी' जीतने पर रिकी केज की नजर, उम्मीद जताते हुए संगीतकार ने कही ये बात

Fri, 15 Nov 2024 12:37 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रिकी केज ने हाल ही में एक बातचीत में चौथी बार ग्रैमी पुरस्कार जीतने की उम्मीद जताई है। इस बार उन्हें  'ब्रेक ऑफ डॉन' के लिए न्यू एज एल्बम श्रेणी में नामांकित किया गया है। 
विज्ञापन
रिकी केज - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगीतकार रिकी केज को उम्मीद है कि वह इस  बार भी ग्रैमी पुरस्कार अपने नाम करने में कामयाब रहेंगे। पीटीआई से एक बातचीत के दौरान उन्होंने यह बात कही। हाल ही में रिकी को चौथी बार ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। इससे पहले वह तीन बार इस प्रतिष्ठित पुरस्कार जीत चुके हैं।

विज्ञापन


Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने बचपन में की ऐसी शरारत, मां का होगा गया बुरा हाल, बहन की जान पर बन आई


रिकी को चौथी बार जीत की उम्मीद

उन्होंने कहा, "मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे पहले तीन बार नामांकित किया गया है और तीनों ही बार मैंने जीत हासिल की है। मुझे उम्मीद है कि अब मेरे पास जल्द ही चार पुरस्कार हो जाएंगे। इस बार रिकी केज को 'ब्रेक ऑफ डॉन' के लिए न्यू एज एल्बम श्रेणी में नामांकित किया गया है। प्रसिद्ध सितार वादक और संगीतकार अनुष्का शंकर को भी उनके एल्बम 'चैप्टर टू: हाउ डार्क इट इज बिफोर डॉन' के लिए इसी श्रेणी में नामांकित किया गया है।

विज्ञापन

Matka Box Office Collection Day 1: बीच चौराहे फूट गया वरुण तेज का ‘मटका’, एक करोड़ तक भी नहीं पहुंची कमाई


कब-कब ग्रैमी पुरस्कार जीत चुके हैं रिकी?

रिकी केज ने सबसे पहले 2015 में 'विंड्स ऑफ संसारा' के लिए बेस्ट न्यू एज श्रेणी में ग्रैमी जीता था। इसके बाद में 2022 में स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ 'डिवाइन टाइड्स' के लिए पुरस्कार अपने नाम किया था। साल 2023 में उन्हें और कोपलैंड को 'डिवाइन टाइड्स' के लिए फिर से सम्मानित किया गया था। तब उन्हें बेस्ट इमर्सिव ऑडियो एल्बम का पुरस्कार मिला था। ग्रैमी पुरस्कार समारोह इस बार 2 फरवरी, 2025 को लॉस एंजिल्स में क्रिप्टो.कॉम एरिना में आयोजित होगा।
Amaran Box Office Collection 15: धीमी होने लगी है बॉक्स ऑफिस पर 'अमरण' की चाल, जानिए 15वें दिन की कमाई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें