फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Richa Chadha: फ्रंटलाइन वर्कर बनेंगी ऋचा चड्ढा, फिल्म में दिखेगा कोरोना की दूसरी लहर का कहर

Wed, 25 Jan 2023 12:29 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कोरोना पर आधारित अपनी अगली फिल्म को लेकर ऋचा चर्चा में हैं। ऋचा इस फिल्म में फ्रंटलाइन वर्कर की भूमिका निभा रही हैं। 
विज्ञापन
ऋचा चड्ढा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। ऋचा अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ की शूटिंग खत्म करने के बाद ऋचा कोरोना पर आधारित अपनी अगली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। ऋचा इस फिल्म में फ्रंटलाइन वर्कर की भूमिका निभा रही हैं। हाल ही में, ऋचा ने इस फिल्म को लेकर अपने अनुभव साझा किए और अपने किरदार के बारे में बताया।

विज्ञापन

हाल ही में, एक इंटरव्यू में ऋचा ने फिल्म पर बात की। उन्होंने कहा, ‘फिल्म महामारी के दौरान की जिंदगी से रूबरू कराती है। यह वह दौर था, जब जिंदगी थम गई थी। फिल्म में उन डॉक्टरों और नर्सों का जिक्र किया गया है, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से अपना काम किया। मैंने ऐसी ही एक नर्स की भूमिका निभाई है, जिसके लिए मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रही हूं।’

Suhana Khan: सुहाना ने साझा कीं हॉट तस्वीरें लेकिन शाहरुख खान के कमेंट ने लूटी लाइमलाइट, खोल दी बेटी की पोल

ऋचा ने आगे कहा, ‘यह फिल्म उन वास्तविक घटनाओं पर आधारित है, जिन्हें हम सभी ने कोविड की दूसरी लहर के दौरान देखा था। वास्तव में, मैं उनकी इस दयालुता से बहुत प्रभावित हुई। मैंने इस फिल्म में काम करते-करते उनके दर्द को महसूस किया।’

Pathaan: रिलीज से पहले 'पठान' के मेकर्स के लिए आई राहत भरी खबर, अब विहिप नहीं करेगा फिल्म का विरोध

विज्ञापन

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋचा जल्द 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग खत्म हो चुकी है। यह उनके होम प्रॉडक्शन की पहली फिल्म है। इसके अलावा वह 'फुकरे 3' का हिस्सा हैं, जिसकी रिलीज डेट का एलान हो चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें