फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rhea Chakraborty: रिया की दोस्त का दावा, सुशांत के निधन से टूट गए थे अभिनेत्री के पेरेंट्स, मां ने खो दी आवाज

Thu, 03 Apr 2025 04:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rhea Chakraborty-Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगे। हालांकि, सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट में उन्हें क्लीनचिट मिल चुकी है। हाल ही में रिया की करीबी दोस्त ने कुछ हैरान करने वाले खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक पर गंभीर आरोप लगे थे। हालांकि, सीबीआई ने इस केस की क्लोजर रिपोर्ट पेश कर दी है और रिया को क्लीनचिट मिल चुकी है। इसके बाद हाल ही में अभिनेत्री की एक करीबी दोस्त ने खुलासा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया का परिवार बुरी तरह टूट गया था। उनके पेरेंट्स ने बोलना तक बंद कर दिया था। 

विज्ञापन

बुरी तरह टूट गए थे रिया के माता-पिता
सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट में कहा गया कि सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड किया था। रिया चक्रवर्ती को इस मामले में क्लीनचिट मिल चुकी है। सीबीआई के क्लोजर रिपोर्ट के बाद हाल ही में रिया की करीबी दोस्त निधि हिरानंदानी ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा कि सुशांत के निधन के बाद रिया का परिवार काफी भावनात्मक उथल-पुथल से गुजरा। उन्हें ठीक से दुख मनाने का वक्त भी नहीं मिला। सुशांत के निधन की खबर से वे पहले ही टूट गए थे, फिर रिया और उनके भाई पर लगे आरोपों ने उन्हें बुरी तरह तोड़ दिया। 

घंटों मंदिर में खड़ी रहा करतीं अभिनेत्री की मां
निधि ने आगे कहा कि उस मुश्किल वक्त में रिया की मां की आवाज चली गई। माता-पिता दोनों ने बोलना बंद कर दिया। अभिनेत्री की मां घंटों हाथ जोड़कर मंदिर में खड़ी रहा करती थीं। निधि ने खुलासा किया कि जब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया को ड्रग से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया तो रिया के माता-पिता बुरी तरह टूट गए। बता दें कि रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रहीं। एक्टर के निधन के बाद उन्हें कई आरोपों में जांच से गुजरना पड़ा। उनका मीडिया ट्रायल हुआ। वे कानूनी लड़ाई से गुजरीं। 
 

रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : पीटीआई
'हर तरफ सिर्फ नफरत की लहर थी'
निधि ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि रिया को बलि का बकरा बनाया गया। निधि ने आगे कहा कि रिया के माता-पिता सुशांत को परिवार की तरह मानते थे। एक्टर के निधन से उन्हें सदमा लगा। निधि ने कहा, 'मैंने देखा कि वे कैसे टूट गए। उनकी मानसिक सेहत पहले से ही खराब थी। रिया ने जो कुछ भी सहा वह भुलाया नहीं जा सकता। मैं उनकी जिंदगी को बिखरता देख असहाय महसूस कर रही थी। रिया और परिवार के खिलाफ नफरत की लहर थी और हर कोई उस पर सवार था। कोई भी सच नहीं जानना चाह रहा था'। 

यह खबर भी पढ़ें:
Panchayat 4 Update: फिर नजर आएगी प्रधान और सचिव जी की जोड़ी, मेकर्स ने सीजन 4 को लेकर दिया बड़ा हिंट
विज्ञापन

शोविक की पढ़ाई पर असर पड़ा
निधि के मुताबिक, रिया का भाई शोविक तब सिर्फ 23 साल का था। वह अपनी कैट परीक्षा दे रहा था। उसे सबसे अच्छे कॉलेजों में दाखिला मिला, लेकिन वह नहीं जा सका। रिया के करियर पर असर पड़ा। वह कोई फिल्म नहीं कर सकी। उनसे बहुत कुछ छीन लिया गया। शोविक, जो एक लड़का था वह इस पूरे घटनाक्रम के बाद आदमी बन गया। उसने अपनी युवावस्था का लापरवाही वाला दौर खो दिया। रिया और शोविक दोनों को रातोंरात बड़ा होना पड़ा'।

यह खबर भी पढ़ें:
Sanoj Mishra:  सनोज मिश्रा दुष्कर्म केस में आया चौंकाने वाला ट्विस्ट, आरोप लगाने वाली महिला ने वापस लिया केस?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें