फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramayana: नितेश तिवारी की 'रामायण' में इस साउथ एक्ट्रेस के जुड़ने की खबर, मंदोदरी के किरदार में आएंगी नजर

Fri, 16 May 2025 05:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nitesh Tiwari Movie Ramayana: रणबीर कपूर और साई पल्लवी अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' से एक साउथ अभिनेत्री के जुड़ने की खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि मंदोदरी के किरदार के लिए उन्हें चुना गया है।
विज्ञापन
रामायण-रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'रामायण' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इसकी तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं। 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका में रणबीर कपूर नजर आएंगे। वहीं साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। यश रावण का रोल अदा करने वाले हैं। अब कहा जा रहा है कि फिल्म के लिए मंदोदरी की तलाश भी पूरी हो गई है और एक साउथ एक्ट्रेस को चुना गया है।

विज्ञापन

काजल अग्रवाल- यश - फोटो : इंस्टाग्राम
काजल अग्रवाल बनीं फिल्म का हिस्सा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नितेश तिवारी की 'रामायण' में काजल अग्रवाल की एंट्री हो गई है। वे इसमें रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार निभाती नजर आएंगी। उन्हें सुपरस्टार यश के अपोजिट देखा जाएगा। कहा तो यह भी जा रहा है कि फिल्म के लिए काजल ने शूटिंग भी शुरू कर दी है।  

पहले साक्षी तंवर के नाम की थी चर्चा
मेकर्स को मंदोदरी के किरदार के महत्व को देखते हुए यश के अपोजिट एक मजबूत ऑन-स्क्रीन जोड़ी की तलाश थी। मेकर्स एक अच्छी हीरोइन की तलाश करने की कोशिशों में जुटे थे। पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि अभिनेत्री साक्षी तंवर फिल्म में मंदोदरी का किरदार निभा सकती हैं। मगर अब काजल अग्रवाल पर आकर तलाश पूरी हुई है।
 
विज्ञापन

इस वजह से काजल को किया गया साइन
मेकर्स ने फिल्म में मंदोदरी के लिए बॉलीवुड और क्षेत्रीय सिनेमा तक कई अभिनेत्रियों की तलाश की। तब जाकर काजल अग्रवाल को फाइनल किया गया है। बॉलीवुड से साउथ तक उनकी लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स ने यह फैसला लिया। फिल्म 'रामायण' में सनी देओल को हनुमान के रोल में देखा जाएगा। यह फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी। पहला पार्ट साल 2026 में दिवाली के अवसर पर आएगा। वहीं दूसरा पार्ट साल 2027 में रिलीज होगा।



और पढें:
Dhamaal 4: अगले साल इस त्योहार पर रिलीज होगी फिल्म 'धमाल 4', निर्माताओं ने किया एलान

Cannes: डेब्यू से पहले रेड कार्पेट पर उतरी यह एक्ट्रेस, अनुपम खेर से है खास कनेक्शन; पारुल और दिशा भी नजर आईं

Aishwarya Rai: 23 साल से कान में खूबसूरती बिखेर रहीं ऐश्वर्या, तस्वीरों के साथ यहां जानिए उनके लुक्स की डिटेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें