रेणुकास्वामी हत्याकांड मामले में कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने पुलिस पर भरोसा जताते हुए कहा कि वह अच्छा काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले को सीबीआई को सौंपने की जरूरत नहीं है। वहीं, पीड़ित के परिवार ने न्याय और सरकारी नौकरी की मांग की है।
रेणुकास्वामी हत्याकांड मामले में कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने जांच कर रही पुलिस टीम पर भरोसा जताते हुए कहा कि इस मामले को सीबीआई को सौंपने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि पुलिस बिना किसी दबाव के अपनी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा और उनकी दोस्त पवित्रा गौड़ा समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान गृह मंत्री परमेश्वर ने रेणुकास्वामी के माता-पिता और पत्नी से मुलाकात भी की।
विज्ञापन
पुलिस पर जताया पूरा भरोसा
कर्नाटक के गृह मंत्री ने बातचीत में कहा, 'मैं यहां परिवार को सांत्वना देने आया हूं। यह न केवल परिवार के लिए बल्कि हम सभी के लिए एक दर्दनाक घटना है। अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे गहनता के साथ पूछताछ हो रही है।’ पुलिस पर अपना भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस पुलिसकर्मियों ने अच्छा काम किया, उन्होंने बिना किसी दबाव में आए काम किया है। रेणुकास्वामी हत्याकांड को प्रमुख जांच एजेंसी को सौंपने की संभावना के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस मामले को सीबीआई को सौंपने की जरूरत नहीं है।
Kartik Aaryan: चंदू चैंपियन को प्यार देने के लिए प्रशंसकों को किया धन्यवाद, कार्तिक ने साझा किया वीडियो
विज्ञापन
हम किसी दबाव में नहीं आएंगे- गृह मंत्री
कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा, ‘इस मामले में कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। मैं इसलिए यह कह रहा हूं कि मैंने मीडिया में कई खबरें देखी हैं। यह घटना नहीं होनी चाहिए थी, लेकिन हुई। हम किसी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे।’
रेणुकास्वामी के घरवालों ने की सरकारी नौकरी की मांग
गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि रेणुकास्वामी के परिवार के सदस्यों ने उनसे न्याय और सरकारी नौकरी की मांग की है। रेणुकास्वामी की शादी एक साल पहले ही हुई थी और उसकी पत्नी गर्भवती भी है। गृह मंत्री ने कहा, 'मैं मुख्यमंत्री से उनकी मांगों पर चर्चा करूंगा।'
क्या है रेणुकास्वामी हत्याकांड का पूरा मामला?
अभिनेता दर्शन थुगुदीपा और अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा और अन्य को 8 जून को चित्रदुर्ग के रेणुकास्वामी नामक व्यक्ति की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। कथित तौर पर उसका अपहरण कर लिया गया था और उसे प्रताड़ित कर मार दिया गया। अभिनेता पर आरोप है कि रेणुकास्वामी की हत्या के समय दर्शन वहां मौजूद थे। वहीं, अभिनेत्री पर आरोप है कि उन्होंने दर्शन को रेणुकास्वामी को दंडित करने के लिए उकसाया था।
अनन्या पांडे को पसंद आ रहा है मिलान का वातावरण