फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवि किशन बोले,‘पाक कलाकारों को भारत में घुसने भी न दें’

Sat, 15 Oct 2016 05:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भोजपुरी स्टार रवि किशन
विज्ञापन
भोजपुरी स्टार रवि किशन शुक्ल ने पाकिस्तानी कलाकारों के खिलाफ अपनी तीखी प्रक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मेरे मोस्ट टैलेन्टेड साथी कलाकारों के घर में खाने को रोटी तक नहीं है और पाकिस्तानी कलाकार यहां आकर फल-फूल रहे हैं। पाकिस्तान में हमारी फिल्में बैन की जा रही हैं और हमारे कुछ प्रोड्यूसर वहीं के कलाकारों को तवज्जो दिए जा रहे हैं। ये सब अब बर्दाश्त नहीं होगा। पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में पूरी तरह से बैन कर देना चाहिए। पाक कलाकारों का कोई भी शो यहां नहीं होना चाहिए, उन्हें यहां घुसने भी नहीं देना चाहिए। हिंदुस्तानी प्रोड्यूसर्स को चाहिए कि पाकिस्तानी कलाकारों के बच्चों को दूध पिलाना बंद कर भारतीय कलाकारों की हालत सुधारने में अपनी सक्रियता दिखायें। रवि किशन इटावा में शनिवार को एक फिल्म के मुहूर्त अवसर पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें