फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rasha Thadani: राशा ने दोस्तों के साथ की जमकर पार्टी, खूबसूरत फोटोज शेयर कर लिखा, 'प्रिंसेस ट्रीटमेंट मिला'

Tue, 16 Sep 2025 02:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raveena Tandon Daughter: राशा थडानी ने आज मंगलवार को अपनी कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इनमें वे दोस्तों के साथ पार्टी करती दिख रही हैं। दोस्तों के बीच राशा किसी राजकुमारी की तरह दमक रही हैं।
विज्ञापन
राशा थडानी ने शेयर कीं फोटोज - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी खूब सुर्खियों में रहती हैं। इस साल उन्होंने फिल्म 'आजाद' से इंडस्ट्री में कदम रखे। फिल्म तो नहीं चली, मगर राशा का 'ऊई अम्मा' गाना खूब पॉपुलर हुआ। राशा अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। हाल ही में राशा दोस्तों के साथ पार्टी करती दिखीं।

विज्ञापन

 

राशा थडानी ने शेयर कीं फोटोज - फोटो : इंस्टाग्राम
राशा ने क्राउन लगाकर दिए पोज
राशा थडानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताती दिख रही हैं। तस्वीरों में राशा की खुशी देखते बन रही है। कुछ तस्वीरों में वे सिर पर क्राउन लगाए पोज देती दिख रही हैं। पोस्ट के साथ राशा ने लिखा है, 'प्रिंसेस ट्रीटमेंट'।
 

राशा थडानी ने शेयर कीं फोटोज - फोटो : इंस्टाग्राम
दोस्तों के साथ की मस्ती
राशा ने अलग-अलग मूमेंट्स की तस्वीरें एक साथ पोस्ट की हैं। हर फोटो में राशा ने अपनी क्यूटनेस और स्टाइल से फैंस का दिल जीत लिया है। हालांकि, फोटोज कब की हैं, इसे लेकर उन्होंने कोई डिटेल शेयर नहीं की हैं। 

Mirai Worldwide Box Office: दुनियाभर में ‘मिराय’ का डंका, चार दिन में 100 करोड़ क्लब की दहलीज पर पहुंची फिल्म

राशा थडानी अपने फ्रेंड्स के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम
यूजर बोले- 'आप प्रिंसेस हो'
राशा की फोटोज पर नेटिजन्स कमेंट्स कर रहे हैं। साथ ही सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया है। एक्ट्रेस कहकशां पटेल ने रेड हार्ट इमोजी बनाते हुए लिखा है, 'शानदार राशा'। इसके अलावा यूजर्स के भी मजेदार कमेंट्स हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इतनी क्यूट फोटोज शेयर करने के लिए शुक्रिया'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'प्रिंसेस का ताज'। एक यूजर ने लिखा, 'आप प्रिंसेस ही हो'।
विज्ञापन

राशा थडानी अपने फ्रेंड्स के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम
राशा का वर्क फ्रंट
राशा के वर्क फ्रंट की बात करें तो 'आजाद' के बाद वे फिल्म 'लाइकी लाइका' में नजर आएंगी। इस फिल्म में राशा की जोड़ी अभिनेता अभय वर्मा के साथ जमेगी। बता दें कि 'लाइकी लाइका' अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें