रत्ना पाठक शाह और नसीरुद्दीन शाह की जोड़ी बॉलीवुड की मशहूर जोड़ियों में से एक है। शादी के इतने वर्षों बाद भी दोनों में लाजवाब केमिस्ट्री देखने को मिलती है। पिछले दिनों जब एक इंटरव्यू के दौरान रत्ना ने कहा, 'मैंने आज तक किसी भी इंसान को अपने काम के लिए इस तरह दीवाना नहीं देखा है जैसे नसीरुद्दीन दीवाने हैं'।
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह बॉलीवुड में अपने अभिनय के अलावा अपनी बेबाकी के लिए भी मशहूर हैं। वे किसी भी विषय पर अपनी बात को साफ-साफ रखना पसंद करती हैं। अभिनेत्री अपने पति नसीरुद्दीन शाह के संग पिछले दिनों कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं। जब उनसे पूछा गया कि वे अपने पति की किस एक आदत को सबसे ज्यादा पसंद करती हैं और उनकी किस बात से सबसे ज्यादा नफरत करती हैं। इस सवाल के जवाब में रत्ना ने जो कहा वह काफी दिलचस्प है।
विज्ञापन
नसीरुद्दीन को काम से इश्क है
रत्ना पाठक शाह और नसीरुद्दीन शाह की जोड़ी बॉलीवुड की मशहूर जोड़ियों में से एक है। शादी के इतने वर्षों बाद भी दोनों में लाजवाब केमिस्ट्री देखने को मिलती है। पिछले दिनों जब एक इंटरव्यू के दौरान रत्ना ने कहा, 'मैंने आज तक किसी भी इंसान को अपने काम के लिए इस तरह दीवाना नहीं देखा है जैसे नसीरुद्दीन दीवाने हैं। वे अपने काम से बहुत प्यार करते हैं और ये मैं काफी सोच-समझ कर कह रही हूं'।
नफरत नहीं कर सकती हूं
रत्ना पाठक शाह अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'कभी-कभी मैं परेशान हो जाती हूं उनके इस रवैये से कि आखिर कोई इतना फोकस कैसे कर सकता है। नसीर हमेशा खुद को और बेहतर बनाने के बारे में सोचते रहते हैं। मैं उनसे प्यार करती हूं और उनसे नफरत नहीं कर सकती हूं। जहां तक बर्दाश्त करने का सवाल है मुझे कभी-कभी लगता है कि जो इंसान अपने काम को लेकर इतना फोकस रहता है उसके साथ रहना थोड़ा मुश्किल हो जाता है'।
जब रत्ना पाठक शाह से पूछा गया कि 70 के दशक से लेकर आज के बॉलीवुड में आप क्या बदलाव महसूस करती हैं। इस सवाल के जवाब में वे कहती हैं, 'अब यहां सबकुछ व्यावसायिक हो गया है। हर चीज बदल गई है, लेकिन मैं इस बदलाव से खुश हूं। सेट पर सब कुछ काफी व्यवस्थित तरीके से होता है। क्रू से लेकर कास्ट तक हर कोई इस वातावरण में सुरक्षित महसूस करता है'।