फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashmika Mandanna: 'कचरे के ढेर में किया लगातार 6 घंटे काम’, रश्मिका ने बताया 'कुबेर' की शूटिंग से जुड़ा अनुभव

Tue, 10 Jun 2025 07:53 PM IST
आराध्य त्रिपाठी अमर उजाला, मुंबई

सार

Kuberaa Song Launch Event: फिल्म ‘कुबेर’ का सॉन्ग लॉन्च इवेंट हुआ। इसमें फिल्म की स्टारकास्ट पहुंची। इस दौरान जानिए रश्मिका मंदाना ने फिल्म से जुड़े क्या किस्से साझा किए।
विज्ञापन
रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनुष स्टारर फिल्म ‘कुबेर’ का आज सॉन्ग लॉन्च इवेंट हुआ। इस दौरान फिल्म के सितारे पहली बार मुंबई में एक साथ नजर आए। इस खास मौके पर नागार्जुन अक्किनेनी, धनुष, रश्मिका मंदाना, जिम सरभ और दलीप ताहिल जैसे दिग्गज एक्टर्स ने शिरकत की। शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित और सह-लिखित ‘कुबेर’ एक सोशल थ्रिलर है। इस दौरान अभिनेत्री रश्मिका मंदाना से फिल्म से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया।

रश्मिका ने बताया क्यों किया फिल्म को हां

विज्ञापन

रश्मिका मंदाना ने डायरेक्टर शेखर कम्मुला और को-स्टार धनुष के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि मैं शेखर सर और धनुष के साथ काम करना चाहती थी। यही वजह थी कि मैंने इस फिल्म के लिए हां कह दी।

मैंने कभी नहीं निभाया ऐसा किरदार’
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए रश्मिका ने कहा, 'कभी आपको गीतांजलि (फिल्म एनिमल का किरदार) बनना होता है, तो कभी शिवल्ली (फिल्म पुष्पा का किरदार) और कभी यह किरदार। यकीनन मैंने ऐसा रोल पहले कभी नहीं किया। मैं पूरी तरह से डायरेक्टर के हवाले हो गई और यही खूबसूरती है। हर डायरेक्टर का अपना अंदाज होता है, इसीलिए मुझे इतने दिलचस्प और अलग-अलग किरदार निभाने को मिलते हैं। मैं इसके लिए हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी।'

विज्ञापन

 


 

डंपयार्ड में 6 घंटे की शूटिंग का अनुभव किया शेयर
रश्मिका ने फिल्म के सबसे चैलेंजिंग मोमेंट के बारे में बताते हुए कहा, 'एक्टर के तौर पर मेरे लिए सबसे यादगार अनुभव था डंपयार्ड (कचरे के ढेर) में 6 घंटे तक शूटिंग करना। यह हमें वापस अपनी जड़ों से जोड़ता है और एक आई-ओपनर भी था। शेखर सर रियल लोकेशन्स पर शूट करना पसंद करते हैं। कैमरा पकड़कर भागते हुए शॉट्स लेते हैं। हम तो मॉनिटर तक नहीं देख पाते थे, लेकिन उनका मास्टरपीस देखने लायक होगा।'

हार्टब्रेक पर एक नया नजरिया दिखाता है ये गाना
रश्मिका ने फिल्म के नए गाने के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'आमतौर पर हार्टब्रेक के गानों में हम लड़के के दर्द को देखते हैं, लेकिन यह गाना एक लड़की के नजरिए से है। यह दुख भरा जरूर है, लेकिन इसे एक फन वाले अंदाज में पेश किया गया है।'

यह खबर भी पढ़ेंः Detective Sherdil Trailer: 'डिटेक्टिव शेरदिल' का ट्रेलर रिलीज, जासूस बन मर्डर की गुत्थी सुलझाने निकले दिलजीत'नागार्जुन सर से तारीफ सुनना खास है’
रश्मिका ने अपने को-स्टार्स नागार्जुन और धनुष के लिए खास शब्द कहे। नागार्जुन के साथ दूसरी बार काम करने पर उन्होंने कहा, 'मुझे नाग सर के साथ काम करना बेहद पसंद है। यह मेरा उनके साथ दूसरा प्रोजेक्ट है। वो बिना किसी मेहनत के इतना बेहतरीन परफॉर्म करते हैं कि मैं हैरान रह जाती हूं। उन्होंने फिल्म देखी और मेरे किरदार की तारीफ की - यह मेरे लिए बहुत खास पल था।'

विज्ञापन

कुबेर फिल्म की कास्ट - फोटो : अमर उजाला

'धनुष असल में 'कुबेर' हैं'
धनुष के बारे में बात करते हुए रश्मिका ने कहा कि धनुष सर जो भी करते हैं, बड़ी आसानी से करते हैं। वह असल में 'कुबेर' हैं। हमें उनके 10% जितना बनने के लिए भी बहुत मेहनत करनी पड़ती है।'

‘मैं अभी सीख रही हूं’
जब उनसे 'नंबर वन एक्ट्रेस' कहलाने के प्रेशर के बारे में पूछा गया, तो रश्मिका ने विनम्रता से जवाब दिया, 'मुझे लगता है कि मैंने अभी शुरुआत की है। मैं इस 'नंबर वन' वाले दबाव को समझती भी नहीं। मैं तो बस यह जानती हूं कि मैं अभी लर्निंग फेज में हूं। मैं साउथ, बॉलीवुड, हर जगह काम कर रही हूं और अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है।'
 



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें