फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashmika Mandanna: 'मैं फिर लेट हो गई विज्जू', रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा के जन्मदिन पर रश्मिका का पोस्ट

Fri, 09 May 2025 10:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashmika Mandanna On Vijay Deverakonda Birthday: अभिनेता विजय देवरकोंडा आज 09 मई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके इस खास दिन पर रश्मिका मंदाना ने खास पोस्ट शेयर किया है।
विज्ञापन
विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के कथित अफेयर के चर्चे इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर समय-समय पर होते रहते हैं। इनकी सोशल मीडिया पोस्ट और इनकी डेटिंग की खबरों को हवा देती हैं। आज शुक्रवार 09 मई को विजय देवरकोंडा के जन्मदिन के अवसर पर एक बार फिर ऐसा देखने को मिला है। रश्मिका मंदाना ने बेहद खास अंदाज में विजय को बधाई दी है।

विज्ञापन

लिखा- 'मैंने फिर देर कर दी विज्जू'
विजय देवरकोंडा के बर्थडे पर इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने बधाई दी है। मगर, रश्मिका की बधाई खास है। उन्होंने एक्टर की एक तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाई है। इसके साथ लिखा है, 'मैंने एक बार फिर बहुत देर कर दी है। लेकिन जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं विज्जू...। मुझे उम्मीद है आपकी जिंदगी तमाम दुआओं, प्यार, खुशी, स्वास्थ्य, धन, शांति और बाकी सब चीजों से भरे होगी'।

विजय देवरकोंडा ने दिया यह जवाब
रश्मिका मंदाना की यह पोस्ट विजय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा है, 'बेहद प्यारा। आपकी सारी दुआएं कुबूल हों। सारे आशीर्वाद सच हों'। विजय देवरकोंडा के जन्मदिन पर अल्लू अर्जुन ने भी बधाई देते हुए लिखा है, 'मेरे प्यारे भाई को जन्मदिन मुबारक'।  

विज्ञापन

विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम
विजय ने फैंस को दिया तोहफा
अपने जन्मदिन के मौके पर विजय देवरकोंडा ने फैंस को रिटर्न गिफ्ट दिया है। उन्होंने अपनी आगामी फिल्मों 'वीडी 14' और 'किंगडम' की झलक साझा की हैं। एक्टर ने फिल्मों के पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। विजय देवरकोंडा आखिरी बार फिल्म 'द फैमिली स्टार' में नजर आए। इसके अलावा फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में भी उनका कैमियो था। वहीं रश्मिका को बीते दिनों 'छावा' और 'सिकंदर' जैसी फिल्मों में विक्की कौशल और सलमान खान के साथ देखा गया।

और पढ़ें:

Falaq Naaz: 'कहां गई वो मोहब्बत?', भारत-पाकिस्तान तनाव पर चुप्पी साधने वाले मुस्लिम सितारों पर भड़कीं फलक नाज

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर बनेगी फिल्म, निर्माताओं ने शेयर किया पहला पोस्टर

Raid 2 Collection: 100 करोड़ी कल्ब से कुछ दूर है अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2', 9वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें