फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Falaq Naaz: 'कहां गई वो मोहब्बत?', भारत-पाकिस्तान तनाव पर चुप्पी साधने वाले मुस्लिम सितारों पर भड़कीं फलक नाज

Fri, 09 May 2025 09:18 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Falaq Naaz Reaction On IND vs PAK Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच अभिनेत्री फलक नाज ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है। वे इस दौरान चुप्पी साधे हुए मुस्लिम सितारों पर गुस्सा जाहिर करती नजर आई हैं।
विज्ञापन
फलक नाज - फोटो : इंस्टाग्राम-@falaqnaazz
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी हमले की घटना का बदला भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए पाकिस्तान से ले लिया है। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान व पीओके में आतंकी ठिकानों को मिसाइलों से ध्वस्त कर दिया। इसके बाद आतंक का आका पाकिस्तान बुरी तरह तिलमिला उठा है। उसकी तरफ से भारत के कई बॉर्डर एरिया में ड्रोन आ रहे हैं। हमारे डिफेंस सिस्टम इन ड्रोन्स को हवा में ही मार गिरा रहे हैं। दोनों देशों के बीच तनाव है। जंग जैसे हालातों के बीच अभिनेत्री फलक नाज ने उन मुस्लिम सितारों पर गुस्सा जताया है, जो चुप्पी साधे हुए हैं।

विज्ञापन

फलक नाज - फोटो : इंस्टाग्राम
दोनों देशों के बीच जारी तनाव पर चुप्पी साधे मुस्लिम सितारों से किए सवाल
फलक नाज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे भारतीय सिनेमा के उन मुस्लिम सितारों पर आगबबूला हो रही हैं, जो भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के हालात में चुप्पी साधे हुए हैं। उन सितारों की आलोचना करते हुए फलक ने सवाल किए हैं। फलक का कहना है कि उन मुस्लिम सितारों ने इसलिए चुप्पी साध रखी है कि पाकिस्तान में उनके फैंस और फॉलोअर्स नाराज न हो जाएं। 

फलक नाज - फोटो : इंस्टाग्राम
बोलीं- 'मैं वीडियो बनाने से खुद को नहीं रोक पाई'
फलक नाज वीडियो में कह रही हैं, 'सभी को सलाम, नमस्ते। उम्मीद है कि जो लोग ये वीडियो देख रहे हैं, वे सभी खैरियत से हैं, जैसे हालात चल रहे हैं हिंदुस्तान के, मैं यही दुआ करूंगी की सभी सलामत रहें'। एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'यह वीडियो मैं बनाना नहीं चाह रही थी, लेकिन इसे बनाने से मैं कंट्रोल नहीं कर पाई। मुझे बहुत अफसोस और गुस्सा है उन लोगों पर, जो मेरे साथी मुस्लिम सितारे इस मसले पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। शायद इस डर से कि उनका एक बहुत बड़ा दर्शक वर्ग पाकिस्तान से आता है। उनके फॉलोअर्स न गिर जाएं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट की रीच न गिर जाए। उन लोगों को बुरा न लग जाए ।मैं ये सोच रही थी कि हमारे देश में जो हिंदू भाई-बहन हैं, वो मुस्लिम पर भरोसा क्यों नहीं कर पाते हैं? मुझे अभी उसका जवाब समझ में आ रहा है कि वो इसलिए नहीं कर पाते हैं क्योंकि जब इस तरह के हालात पैदा होते हैं तो मेरे इस तरह के सो कॉल्ड मुस्लिम भाई-बहन हैं, वो ऐसे वक्त में कुछ बोलते ही नहीं है'। 
 

फलक नाज - फोटो : इंस्टाग्राम
सवाल किया- 'तो कहां है वो मोहब्बत? कहां है वो जज्बा?'
फलक ने आगे कहा, 'मुझे ऐसा लगता है कि यकीन आएगा नहीं, यकीन दिलाना पड़ता है। वह भरोसा कमाना पड़ता है। शायद यही वजह है कहीं न कहीं कि हिंदू भाई-बहनों को भरोसा नहीं है हमारी कौम पर। बहुत अफसोस है मुझे कि आप बहुत नारे लगाते हैं अपने मुस्लिम होने पर। मगर, मुस्लिम के अंदर तो यह बोला गया है कि सबसे पहले मोहब्बत आप अपने देश से करो। उसके बाद आप बाकी चीजें सोचो। तो कहां है वो मोहब्बत? कहां है वो जज्बा? अगर आप पाकिस्तानी आवाम से इतने ज्यादा ऑब्सेस्ड हैं तो जरा सोचिए उन लोगों से जो बड़े-बड़े पाकिस्तानी एक्टर हैं, जिन्होंने भारत में आकर नाम कमाया है। भारत में बड़ी संख्या में उनके फॉलोअर्स हैं। लेकिन, वे अपने देश को सपोर्ट कर रहे हैं। तो तुम्हारा खून क्यों नहीं खौल रहा है। तुम क्यों नहीं अपने देश को सपोर्ट कर पा रहे हो? तुम्हारा देश तो हर तरह से तुम्हारे साथ है। बहुत अफसोस की बात है कि कुछ नहीं बोल रहे हैं'।

Bollywood Stars Controversy: 'मेट गाला 2025' में बॉलीवुड सितारों का दिखा जलवा, सोशल मीडिया झेलनी पड़ी ट्रोलिंग

फलक नाज - फोटो : इंस्टाग्राम
'यहां के नमक से थोड़ी सी वफा कर लो'
फलन ने कहा, 'मेरी फॉलोइंग लिस्ट में कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्हें मैं दो-तीन दिन से फॉलो कर रही हूं। वे हर तरह की स्टोरी डाल रहे हैं, मगर मजाल है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' पर कुछ डाला हो। यही तो वजह है कि हमारे हिंदू भाई-बहन भरोसा नहीं कर पाते हैं इस कौम पर। मैं यह भी बता दूं कि सब ऐसे नहीं होते हैं। अगर इस देश में रह रहे हो तो इस देश के लिए कुछ करो। कहीं तो काम आओ। ये जो प्लेटफॉर्म लेकर बैठे हो, कहीं तो कुछ करके दिखा दो। कहीं तो कोई वीडियो बना दो देश के लिए। मुझे उम्मीद है कि यह वीडियो उन लोगों तक पहुंचे। इन लोगों का खून खौले। थोड़े ये जलील हों। पाकिस्तानी एक्टर्स तो अपने देश को सपोर्ट कर रहे हैं। तो आप भी क्यों नहीं कर रहे। यहां का खा रहे हो, यहां के नमक से थोड़ी सी वफा कर लो। यही हमारा मजहब सिखाता है। जय हिंद'। 

Godzilla X Kong Supernova: 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग' सीक्वल को 'सुपरनोवा' शीर्षक मिला, जानिए कब होगी रिलीज
विज्ञापन

फलक के समर्थन में आए परेश रावल
तमाम सितारे फलक के समर्थन में आए हैं। परेश रावल ने फलक का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर लिखा है, 'रेस्पैक्ट'। इसके अलावा देवोलीना ने भी लिखा है, 'तुम पर गर्व है फलक। जय हिंद'। शीजान खान ने लिखा है, 'जय हिंद'।





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें