फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashmika Mandanna : पसंदीदा सह-अभिनेता के सवाल पर शर्माने लगीं रश्मिका मंदाना, राउडी ब्वॉय से है ये खास कनेक्श

Tue, 28 May 2024 03:57 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला

सार

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री हैं। हाल में ही वह एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं, जहां उनसे सवाल पूछा गया कि उनका पसंदीदा सह-अभिनेता कौन है, जवाब में अभिनेत्री ने इस अभिनेता का नाम लिया। 
विज्ञापन
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों काफी व्यस्त चल रही हैं। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2' रिलीज को तैयार है। इसके अलावा वह बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान के साथ भी 'सिकंदर' फिल्म में नजर आने वाली हैं। अपने अब तक के करियर में अभिनेत्री ने हिंदी, तमिल, तेलुगु के कई अभिनेताओं के साथ काम किया है। हाल में ही, जब उनसे पूछा गया कि उनके पसंदीदा सह-अभिनेता कौन हैं ? इस का जवाब देते हुए उन्होंने शर्माते हुए इस अभिनेता का नाम लिया। 

विज्ञापन


विजय देवरकोंडा है रश्मिका के पसंदीदा सह-अभिनेता
रश्मिका सोमवार को एक्शन कॉमेडी फिल्म 'गम गम गणेशा' के प्री-रिलीज कार्यक्रम में पहुंची थी। वह इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई थीं। कार्यक्रम के दौरान आनंद ने रश्मिका से सवाल किया कि उनका पसंदीदा सह-अभिनेता कौन है? आनंद द्वारा सवाल पूछते ही ऑडियंस ने शोर मचाना शुरू कर दिया। ऑडियंस इस दौरान 'राउडी ब्वॉय' चिल्लाने लगी, जिससे रश्मिका शर्माते हुए इधर-उधर झांकने लगीं। दरअसल, फैंस ने अभिनेता विजय देवरकोंडा को 'राउडी ब्वॉय' नाम दिया है। यह बात जग जाहिर है कि विजय और रश्मिका के डेट करने की अफवाहें पिछले कई वर्षों से फिल्मी दुनिया में आम हो गई हैं। सवाल का जवाब देते हुए 'पुष्पा 2' अभिनेत्री ने शर्माते हुए कहा, "राउडी ब्वॉय" । 
Rashmika Mandanna : इस निर्देशक के साथ काम करना चाहती हैं रश्मिका, कहा- फिल्म देख कर आंखों में आ गए थे आंसू
विज्ञापन

क्राइम कॉमेडी है 'गम गम गणेशा'
'गम गम गणेशा' एक क्राइम कॉमेडी है। फिल्म में आनंद देवरकोंडा और प्रगति श्रीवास्तव मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। नवोदित निर्देशक उदय बोम्मिसेट्टी  द्वारा निर्देशित यह फिल्म 31 मई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। केदार सेलागमसेट्टी और वामसी करुमांची ने संयुक्त रूप से हाईलाइफ एंटरटेनमेंट बैनर के तहत फिल्म का निर्माण किया है। 
विज्ञापन

Sikandar: 'बाहुबली के कटप्पा' से भिड़ेंगे सलमान खान, 'सिकंदर' पर आया ये बड़ा अपडेट
'सिकंदर' में सलमान के साथ आएंगी नजर 
बात करें रश्मिका के वर्क फ्रंट की तो फिलहाल अभिनेत्री अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर व्यस्त चल रही हैं। फिल्म को सुकुमार निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म इस साल 15 अगस्त को रिलीज होगी। इसके अलावा वह सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म 'सिकंदर' में नजर आने वाली है। यह फिल्म अगले साल रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही वह संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' के अगले भाग में भी नजर आएंगी। वह इस फिल्म में अपने पिछले किरदार को आगे बढ़ाते दिखेंगी। 
Virender Sehwag : 'आर्यन कोने में अकेले बैठे थे फिर..', सहवाग ने बताया, ऐसे हुई थी शाहरुख के बेटे से मुलाकात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें