रश्मिका मंदाना का फिल्म करियर इन दिनों बुलंदियों पर है। अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 जैसी हिट फिल्म के बाद वह सलमान खान के साथ ‘सिकंदर’ में नजर आई हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ रोमांस करने का मौका रश्मिका को मिला। असल जिंदगी में भी रश्मिका के रोमांस और डेटिंग लाइफ की काफी चर्चा है। इन दिनों वह अकसर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ देखी जाती हैं। हाल ही में दोनों को कॉफी डेट पर साथ देखा गया।
रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग मास्क लगाकर पहुंचीं रश्मिका
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कॉफी हाउस में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को देखा गया। दोनों कॉफी डेट पर थे। इस जगह पर कुछ पैपराजी पर भी पहुंच गए। पैपराजी को देख रश्मिका, विजय से अलग हो गईं और दूसरे रास्ते की तरफ चली गईं।
ये खबर भी पढ़ें:
Sikandar: 'सिकंदर' से सलमान ने अपनी ही फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड, अब तक हो चुकी इतने करोड़ की एडवांस बुकिंग
अलग-अलग बाहर निकले दोनों कलाकार
विजय देवरकोंडा जरूर पैपराजी के सामने से निकले लेकिन उन्होंने अपना मास्क नहीं उतारा और अपनी गाड़ी में बैठकर चले गए। कुछ देर बाद दूसरे रास्ते से रश्मिका भी बाहर आईं। एक्ट्रेस ने मास्क उतारकर पैपराजी को फोटो पोज दिए। इसके बाद वह भी अपनी गाड़ी से चली गईं। काफी समय से विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को डिनर डेट, कॉफी डेट पर देखा जा रहा है। लेकिन अब तक दोनों ने अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकारा नहीं किया है।
ये खबर भी पढ़ें:
Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने बांधे सलमान खान की तारीफों के पुल, बोलीं- सिकंदर के साथ काम करना मानो...
रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्में
सलमान खान की ‘सिकंदर’ के बाद रश्मिका कुछ और फिल्में भी कर रही हैं। वह दक्षिण भारतीय फिल्म ‘कुबेरा’ और ‘द गर्लफ्रेंड’ में नजर आएंगी। वहीं हिंदी फिल्म ‘थामा’ में भी रश्मिका अभिनय करेंगी, इस फिल्म में आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।