घर में पार्टी नहीं हो रही थी
टी-हूड की मां यूलांडा ने पुष्टि की है कि उनके बेटे को उसी घर में गोली मारी गई जहां वह रहता था। उन्होंने बताया कि जब टी-हुड को गोली मारी गई उस वक्त घर में पार्टी नहीं हो रही थी। टी-हुड 33 साल के थे।
दोस्तों के खोने से परेशान थे टी-हुड
पिछले साल दिसंबर में, टी-हुड ने दोस्तों को खोने और अपने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में एक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं थीं। उन्होंने लिखा था 'हाल ही में मैं इतने सारे दोस्तों को खो रहा हूं कि यह मुझे डरा रहा है। मैं मानसिक रूप से ठीक नहीं हूं। मैं कहता हूं कि अपने लोगों का हालचाल पूछो और उनसे पूछो कि उनके दिमाग में क्या चल रहा है। मैंने एक हफ्ते में दो दोस्तों को खो दिया।'
यह खबर भी पढ़ें:
Macaulay Culkin: 'छोटे कद का 30 साल का आदमी था स्टंट डबल', 'होम अलोन' को लेकर मैकाले कल्किन ने किया खुलासा