फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur Files: 'उदयपुर फाइल्स' के निर्माता अमित जानी का दावा, कॉल पर मिल रही जान से मारने की धमकी

Sun, 10 Aug 2025 09:15 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Udaipur Files Controversy: फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' के निर्माता अमित जानी ने दावा किया है कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। अमित जानी ने इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन
उदयपुर फाइल्स, अमित जानी - फोटो : यूट्यूब, एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। हालांकि फिल्म के निर्माताओं के लिए सब कुछ ठीक नहीं है। फिल्म के निर्माता अमित जानी ने अब दावा किया है कि उन्हें फिल्म को लेकर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
विज्ञापन

फिल्म पर हो रहा विवाद
दिल्ली हाई कोर्ट की तरफ से फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार करने के बाद, 'उदयपुर फाइल्स' शुक्रवार को पूरे भारत में रिलीज हो गई। 2022 में कन्हैया लाल की वास्तविक हत्या पर आधारित इस फिल्म को कानूनी पेचीदगी का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने दावा किया था कि इस फिल्म में कुछ ऐसी चीजें दिखाई गई हैं जिससे विवाद हो सकता है।

अमित जानी को मिल रही धमकी
शनिवार को अमित जानी ने एक्स पर बताया कि उन्हें एक अनजान नंबर से बार-बार कॉल आ रहा है। कॉल करने वाले ने उन्हें बम से उड़ाने या गोली मारने की धमकी दी है। जानी ने आगे बताया कि कॉल करने वाले ने अपना नाम बिहार निवासी तबरेज बताया। जानी ने अपनी पोस्ट में अधिकारियों से कॉल करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की। जानी ने इस पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री और प्रधानमंत्री के साथ-साथ यूपी पुलिस को भी टैग किया है।

उदयपुर फाइल्स कन्हैया लाल टेलर - फोटो : सोशल मीडिया
अमित जानी को मिली सुरक्षा
पिछले महीने, केंद्र सरकार ने उदयपुर फाइल्स के निर्माता को दिल्ली और उत्तर प्रदेश में वाई-श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की थी। उन्होंने अपनी जान को खतरा बताया था। 

यह खबर भी पढ़ें: Box Office: ओपनिंग डे पर कैसा रहा 'उदयपुर फाइल्स' का प्रदर्शन, क्या अक्षय के नाम का फायदा उठा पाई 'अंदाज 2'?

फिल्म की रिलीज टली
कन्हैया लाल की भूमिका में विजय राज अभिनीत 'उदयपुर फाइल्स' पहले 11 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसरशिप और कानूनी अड़चनों की वजह से इसमें देरी हुई। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट को निर्देश दिया था कि फिल्म की रिलीज को लेकर सरकार की तरफ से दी गई मंजूरी के खिलाफ दायर चुनौतियों का निपटारा करें।
विज्ञापन

कन्हैया लाल की हत्या पर आधारित है फिल्म
यह फिल्म 2022 में दर्जी कन्हैया लाल की हत्या पर आधारित है, जिनकी राजस्थान के उदयपुर में उनकी दुकान में दिनदहाड़े दो लोगों द्वारा हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कथित तौर पर पूर्व भाजपा सदस्य नूपुर शर्मा के समर्थन में एक सोशल मीडिया पोस्ट की थी। नूपुर शर्मा ने एक निजी समाचार चैनल पर एक बहस शो के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर विवादास्पद टिप्पणी की थी।
उदयपुर फाइल्स का निर्देशन भरत एस श्रीनेत और जयंत सिन्हा ने किया है। इसके निर्माता अमित जानी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें