फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bad Bunny: बगैर इजाजत आवाज इस्तेमाल करना रैपर बनी को पड़ा भारी, एक्स गर्लफ्रेंड ने मांगा 330 करोड़ का मुआवजा

Wed, 22 Mar 2023 11:25 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में, रैपर बनी को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है, जिसने उन्हें एक बार फिर सुर्खियों में ला खड़ा कर दिया है। सिंगर और रैपर बनी के ऊपर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने केस किया है। जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
बैड बनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड की तमाम हस्तियां अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। इसी क्रम में एक नाम है रैपर बैड बनी का, जो अपने रैपिंग को लेकर काफी पॉपुलर हैं। हाल ही में, रैपर बनी को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है, जिसने उन्हें एक बार फिर सुर्खियों में ला खड़ा कर दिया है। सिंगर और रैपर बनी के ऊपर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने केस किया है। जानिए क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन

 कार्लिज ने बनी पर लगाया आरोप
हाल ही में, रैपर और सिंगर बनी की एक्स गर्लफ्रेंड ने उन पर केस दर्ज किया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि रैपर ने बगैर उनकी इजाजत के इनकी आवाज का इस्तेमाल किया है। गौरतलब है कि बैड बनी की गर्लफ्रेंड का नाम कार्लिज डी ला क्रूज है। दोनों ने कई साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 2016 में अपना रास्ता अलग कर लिया था। काफी साल बाद अब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने उनपर यह संगीन आरोप लगाए हैं।

Bholaa Starcast Fees: इतने करोड़ लेकर 'भोला' बने अजय देवगन, तब्बू और अन्य सितारों ने भी चार्ज की मोटी रकम

गानों को यूट्यूब पर मिला लाखों में व्यूज
कार्लिज का कहना है कि बनी ने उनके साथ धोखा किया है और बिना उनसे पूछे अपने दो गानों में उनकी आवाज का इस्तेमाल किया है। यह दोनों ही गाने यूट्यूब पर काफी पॉपुलर है। पहला गाना  ‘पा टी’ को यूट्यूब पर 355 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिले हैं। वहीं, दूसरे गाने ‘डॉस मिल' को 60 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। दोनों ही गानों ने फैंस के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की है। 

Dhvani Bhanushali: म्यूजिक वर्ल्ड में कई रिकॉर्ड बना चुकी हैं ध्वनि, ग्लोबल टॉप 100 लिस्ट में शामिल है यह गाना

विज्ञापन

मुआवजा में मांगी यह रकम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बनी की गर्लफ्रेंड ने उनपर इल्जाम लगाया है कि वह  उन दोनों ही गानों का इस्तेमाल रिकॉर्ड्स, प्रमोशन्स और ग्लोबल कॉन्सर्ट के लिए करते थे। इन सब में उन्होंने कभी कार्लिज से इजाजत नहीं ली थी। यही नहीं, कार्लिज ने उनसे मुआवजे के तौर पर  40 मिलियन डॉलर यानी लगभग 330 करोड़ रुपये मांगे हैं। बता दें, बैड बनी और कार्लिज ने अपने रिश्ते की शुरुआत साल 2011 में थी। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें