फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hina Khan: रमजान से पहले ‘उमराह’ करने मक्का पहुंचीं हीना खान, सफेद सूट और हिजाब में साझा की तस्वीर

Tue, 21 Mar 2023 01:21 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी जगत की चर्चित अभिनेत्री हिना खान रमजान से पहले ही उमराह करने मक्का पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
हिना खान - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान अपनी तस्वीरों को लेकर काफी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। हिना खान आए दिन सोशल मीडिया पर फैंस संग अपनी निजी जिंदगी से जुड़े अपडेट साझा करती रहती हैं। यही नहीं, हिना  को मीडिया में उनके  बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ स्पॉट किया जाता है। अब हाल ही में, अभिनेत्री अपना पहला उमराह परफॉर्म करने मक्का पहुंच गई हैं।

विज्ञापन

हिना खान - फोटो : social media

हिना खान रमजान से पहले ही उमराह करने मक्का पहुंचीं 
टीवी जगत की चर्चित अभिनेत्री हिना खान रमजान से पहले ही उमराह करने मक्का पहुंच गई हैं। हिना से पहले अभिनेता अली गोनी भी अपने पहले उमराह को पूरा कर आए हैं, जिसके लिए वह काफी एक्साइटेड भी थे। हिना ने अपने उमराह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस संग साझा की है। हिना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा करते हुए फैंस को इसकी जानकारी दी थी।

Kangana Ranaut: कंगना की ड्रेस देखकर प्रिंसिपल ने की थी भविष्यवाणी, तस्वीरें शेयर कर अभिनेत्री ने किया खुलासा

hina khan - फोटो : instagram

तस्वीर साझा कर फैंस को दी जानकारी
इस तस्वीर में हिना सफेद सूट के साथ हिजाब पहने नजर आ रही हैं। हिना ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘मैं अपना पहला उमराह करने के लिए आगे बढ़ रही हूं।’ उन्होंने जेद्दा से मक्का की ओर जाते हुए एक स्टोरी शेयर की है। आपको बता दें कि रमजान का पवित्र महीना 23 मार्च 2023 से शुरू हो रहा है। हिना समेत कई सितारे रमजान की जोरों-शोरों से तैयारी कर रहे हैं। हिना की यह तस्वीर फैंस को खूब पसंद आ रही है। 

Salman-Salim Khan: सलमान को मिल रही धमकियों से उड़ी पिता सलीम की रातों की नींद, किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

विज्ञापन

hina khan - फोटो : instagram

इन सितारों ने किया है उमराह
आपको बता दें कि बीते कुछ समय से सितारों में उमराह करने का क्रेज साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। हिना से पहले सना खान,गौहर खान, जन्नत जुबैर, फैसल शेख, दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम ने मक्का में भी उमराह किया था। इन सभी सितारों ने अमराह करने की खुशाी अपने फैंस संग सोशल मीडिया पर साझा की थी। आपको बता दें कि हिना इस समय फैंस में फिटनेस को लेकर जागरूकता बढ़ाती नजर आ रही हैं। आए दिन वह अपने जिम वर्कआउट वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें