हर्षदीप के साथ तस्वीरें वायरल
इस इवेंट के दौरान दीपिका और रणवीर ने सिंगर हर्षदीप कौर और उनके पति से भी मुलाकात की। इस दौरान की उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दोनों कपल्स साथ में पोज देते हुए नजर आए।
बेटी दुआ संग पहला गणेश उत्सव
इस बार का गणेश चतुर्थी कपल के लिए और भी मायने रखता है, क्योंकि यह उनकी बेटी दुआ पादुकोण सिंह के जन्म के बाद पहली गणेश चतुर्थी है। दुआ अभी कुछ ही दिनों में अपना पहला जन्मदिन मनाने वाली हैं। गौरतलब है कि दीपिका और रणवीर ने अपनी बेटी की तस्वीरों को सार्वजनिक न करने का फैसला लिया है। हाल ही में एयरपोर्ट पर एक फैन द्वारा चुपके से वीडियो बनाने की कोशिश पर दीपिका ने नाराजगी भी जताई थी।
ये खबर भी पढ़ें:
Ranveer Singh: छोटे बाल; क्लीन शेव, नए लुक में दीपिका के साथ बप्पा का आशीर्वाद लेते दिखे 'धुरंधर' रणवीर सिंह
दीपिका को रणवीर ने बताया था बेस्ट मां
कुछ समय पहले दिए एक इंटरव्यू में रणवीर ने दीपिका के मातृत्व को लेकर भावुक बयान दिया था। उनके मुताबिक, दीपिका अब तक की अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर से गुजर रही हैं। रणवीर ने कहा था कि वह पूरी तरह अपनी बेटी दुआ पर केंद्रित हो चुकी हैं और उनके जीवन की प्राथमिकताएं अब बदल गई हैं। यहां तक कि कई बार दीपिका अपनी सेहत से ज्यादा बेटी की देखभाल को महत्व देती हैं। रणवीर ने यह भी साझा किया कि दीपिका अक्सर उन्हें पेरेंटिंग से जुड़े वीडियो और रील्स भेजती हैं, जिन्हें देखकर वह खुद भी सीखते रहते हैं।
दीपिका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
मातृत्व अवकाश के बाद दीपिका अब दोबारा बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रही हैं। वो जल्द ही एटली की अगली फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी। दूसरी ओर रणवीर का मच अवेटेड प्रोजेक्ट 'धुरंधर' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है।