फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rani Mukerji: नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद रानी मुखर्जी ने सिद्धिविनायक के किए दर्शन, तस्वीरें आई सामने

Sun, 03 Aug 2025 10:05 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rani Mukerji at Siddhivinayak Temple: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ में शानदार भूमिका निभाने के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला, जिसके बाद अभिनेत्री सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करने पहुंची। 

विज्ञापन
रानी मुखर्जी सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करती हुई - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

30 साल के लंबे सिनेमाई करियर में अभिनेत्री रानी मुखर्जी को पहली बार बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला। इस पुरस्कार को पाने के बाद अभिनेत्री मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करने पहुंची और आशीर्वाद लिया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। 

रानी मुखर्जी ने मंदिर में की पूजा-अर्चना

विज्ञापन

शुक्रवार को अभिनेत्री रानी मुखर्जी को उनकी फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला। इसके बाद शनिवार को अभिनेत्री मुंबई स्थित भगवान श्री गणेश के प्रसिद्ध मंदिर सिद्धिविनयाक पहुंची और दर्शन किया, जिसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है की रानी मुखर्जी हाथ जोड़कर खड़ी दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने नीला सूट पहन रखा है उन्होंने लाल रंग की शॉल भी ओढ़ी हुई है। साथ ही उनके माथे पर तिलक भी लगा है। 
 


रानी मुखर्जी को पहली बार मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
रानी मुखर्जी को ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ में उनकी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला, जिसमें उन्होंने एक मां की भूमिका निभाई थी, जो अपने बच्चों को वापस घर लाने के लिए संघर्ष करती है। आपको बताते चलें कि यह फिल्म  सागरिका चक्रवर्ती के वास्तविक जीवन पर आधारित है, जिनके बच्चों को 2011 में नॉर्वे सरकार ने ले लिया था। यह बहुत ही शानदार फिल्म है, जिसे 2023 में रिलीज किया गया था। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Shahrukh Khan: शाहरुख को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर पत्नी गौरी ने लुटाया प्यार, रानी-करण पर भी जताया गर्व

एक नजर रानी मुखर्जी के करियर पर
रानी मुखर्जी ने अपने 30 साल लंबे फिल्मी सफर के दौरान कई शानदार फिल्में की हैं। एक्ट्रेस ने 'कुछ कुछ होता है', 'मुझसे दोस्ती करोगी', 'हम तुम', 'चलते चलते', 'मर्दानी', 'हिचकी', 'ब्लैक', 'तलाश' जैसी कई जबरदस्त फिल्मों में अभिनय किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें