फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friendship Day 2O25: अजय देवगन-रोहित शेट्टी से करीना-अमृता तक, जिगरी यार हैं ये फिल्मी सितारे

Sun, 03 Aug 2025 09:55 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Friendship Day Special: हर साल अगस्त के पहले रविवार को इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे के रूप में मनाया जाता है। दोस्ती के इस खास दिन पर हम आपको बता रहे हैं उन फिल्मी सितारों के बारे में, जो एक-दूजे के पक्के दोस्त हैं।
विज्ञापन
संजय दत्त-सलमान, करीना-अमृता, रोहित शेट्टी-अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्सर कहा जाता है कि सिनेमा की दुनिया में दोस्ती-यारी जैसी चीजें नहीं होती हैं। यहां एक पल दोस्ती होती है और दूसरे पल वह दुश्मनी में बदल जाती है। मगर, यह बात पूरी तरह सच नहीं है। इसी इंडस्ट्री में कई सितारे बहुत अच्छे दोस्त हैं और उनका याराना वर्षों पुराना है। हर सुख-दुख में इन्हें साथ देखा जाता है। आइए जानते हैं

विज्ञापन

अजय देवगन, रोहित शेट्टी - फोटो : ANI
रोहित शेट्टी-अजय देवगन
एक्टर अजय देवगन और निर्देशक रोहित शेट्टी पक्के दोस्त हैं। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम भी किया है। दोनों फिल्म 'फूल और कांटे' (1991) से एक-दूसरे के साथ हैं। इस फिल्म में रोहित शेट्टी सहायक निर्देशक थे और अजय देवगन की यह पहली फिल्म थी। इसके बाद रोहित शेट्टी ने जब साल 2003 में फिल्म 'जमीन' से बतौर निर्देशक डेब्यू किया तो इसमें भी लीड हीरो अजय देवगन ही रहे। तब से अब तक दोनों कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। 

करीना कपूर- अमृता अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @amuaroraofficial
करीना- अमृता और मलाइका अरोड़ा
करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा भी बहुत करीबी दोस्त हैं। दोनों को अक्सर साथ में पार्टी करते देखा जाता है। करीना की दोस्ती सिर्फ अमृता ही नहीं, बल्कि उनकी बड़ी बहन मलाइका से भी बहुत अच्छी है। हर सुख-दुख में कपूर सिस्टर्स और अरोड़ा सिस्टर्स एक-दूसरे के साथ दिखाई देती हैं।

अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @arjunkapoor और @ranveersingh
रणवीर सिंह-अर्जुन कपूर
अभिनेता अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह की दोस्ती तो जग जाहिर है। इनकी जोड़ी बॉलीवुड में काफी मशहूर है। इन दोनों का रिश्ता इतना मजबूत है कि इन्हें ‘ब्रोमेंस’ भी कहा जाता है। ये दोनों एक दूसरे को बाबा कहकर संबोधित करते हैं। 

अनन्या पांडे-सुहाना खान-शनाया कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
अनन्या-सुहाना और शनाया
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे भी करीबी दोस्त हैं। तीनों को कई मौकों पर साथ में आउटिंग करते और पार्टी करते स्पॉट किया जाता है। बता दें कि शनाया कपूर ने इस साल फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' से डेब्यू किया है। वहीं, सुहाना बड़े पर्दे पर 'किंग' से डेब्यू करेंगी।

शाहरुख खान और फराह खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk और @farahkhankunder
फराह खान-शाहरुख खान
फिल्म 'कभी हां कभी ना' के सेट पर शाहरुख खान और फराह खान की दोस्ती हुई। साल 1994 से आज तक इनकी दोस्ती बरकरार है। फराह खान के निर्देशन में बनी पहली फिल्म  'मैं हूं ना' में भी शाहरुख खान लीड रोल में नजर आए।

सलमान खान-संजय दत्त - फोटो : एएनआई
संजय दत्त-सलमान खान
संजय दत्त और सलमान खान की दोस्ती वर्षों पुरानी है। सलमान ने हमेशा संजय दत्त को बड़ा भाई माना है। आज भी दोनों जब मिलते हैं तो इनकी बॉन्डिंग कमाल की होती है। इन दोनों सुपरस्टार्स ने 'साजन' और 'चल मेरे भाई' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। 
विज्ञापन

रणबीर कपूर-अयान मुखर्जी (धूम 4) - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर-अयान मुखर्जी
रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी बचपन के दोस्त हैं। दोनों आज भी साथ हैं। अयान मुखर्जी के निर्देशन में रणबीर ने कई फिल्में की हैं। अयान के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर और आलिया दोनों नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें