फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर जैन की दादी की प्रार्थना सभा में शामिल हुआ कपूर परिवार; भाई रणधीर कपूर के गले लगती दिखीं करीना की बुआ रीमा

Thu, 30 Jul 2026 10:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Koshu Jain Prayer Meet: आज 30 जुलाई को रीमा कपूर की सास की प्रार्थना सभा आयोजित की गई। यहां कपूर परिवार के कई सदस्य श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
विज्ञापन
कोशु जैन की प्रार्थना सभा में कपूर फैमिली - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीमा कपूर की सास और नामी बिजनेसमैन मनोज जैन की मां कोशु जैन नहीं रहीं। 27 जुलाई को परिवार ने उनके निधन की दुखद सूचना साझा की थी। आज 30 जुलाई को मुंबई में कोशु जैन की प्रार्थना सभा आयोजित की गई। यहां कई सेलेब्स पहुंचे। करीना कपूर के माता-पिता समेत कपूर परिवार के कई सदस्य शामिल हुए।

विज्ञापन

अरमान जैन-रीमा जैन-अनीसा - फोटो : इंस्टाग्राम
कौन थीं कोशु जैन?
बता दें कि कोशु जैन, आदर जैन और अरमान की दादी थीं। सास की प्रार्थना सभा में रीमा कपूर पहुंचीं। इस दौरान बेटे और बहू अरमान और अनीसा जैन उन्हें सहारा देते दिखे।
 

बबीता कपूर- रणधीर कपूर और रीमा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
भाई रणधीर कपूर को गले लगातीं दिखीं रीमा कपूर
कोशु जैन की प्रार्थना सभा में करीना कपूर के माता-पिता भी पहुंचे। इस दौरान करीना की बुआ रीमा अपने भाई को गले लगाकर प्यार जताती दिखीं। रणधीर कपूर का वीडियो सामने आया है, जिसमें वे व्हीलचेयर पर प्रार्थना सभा में जाते दिख रहे हैं। करीना कपूर की मां बबीता भी पहुंचीं।
 

 
विज्ञापन

नीला देवी-संजय कपूर-नीतू सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
नीतू सिंह और नीला देवी भी पहुंचीं
नीतू कपूर भी कोशु जैन की प्रार्थना सभा में शामिल हुईं और श्रद्धांजलि दी। इनके अलावा संजय कपूर भी अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। शम्मी कपूर की पत्नी नीला देवी को भी देखा गया।





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें