फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spider Man Brand New Day: कैसी रही 'स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' की शुरुआत? भारत में इतने करोड़ से खोला खाता

Thu, 30 Jul 2026 10:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 1: टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' आज 30 जुलाई को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जानिए इसने बॉक्स ऑफिस पर कैसी शुरुआत की है?
विज्ञापन
स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' का इंतजार आखिर खत्म हुआ। यह फिल्म यूं तो कल शुक्रवार 31 जुलाई को रिलीज होगी, लेकिन भारतीय दर्शकों तक यह एक दिन पहले यानी आज पहुंच चुकी है। सिनेमाघरों में सजी फिल्म को देखने दर्शक जुट रहे हैं। ओपनिंग डे पर ही इसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में अर्धशतक जड़ दिया। जानिए भारत में इसने कैसी ओपनिंग ली है?

विज्ञापन


Spider Man- Brand New Day Movie Review: टॉम हॉलैंड ने लगा दी पूरी जान, एक्शन और इमोशन भरपूर पर खटकती है यह बात

‘स्पाइडर मैन-ब्रांड न्यू डे’ - फोटो : इंस्टाग्राम@sonypicturesin
'स्पाइडर-मैन-ब्रांड न्यू डे' की शुरुआत कैसी रही?
फिल्म 'स्पाइडर-मैन-ब्रांड न्यू डे' ने पहले दिन भारत में डबल डिजिट में कलेक्शन जुटाते हुए शानदार शुरुआत की है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 73.94 करोड़ रुपये का किया है। वहीं, नेट कलेक्शन 61.85 करोड़ रुपये है। यह फिल्म भारत में हिंदी, अंग्रेजी के अलावा कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज हुई है।

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ - फोटो : सोशल मीडिया
तोड़ दिया 'स्पाइडर-मैन- नो वे होम' का रिकॉर्ड?
'स्पाइडर-मैन 4'  मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) में टॉम हॉलैंड की चौथी सोलो स्पाइडर-मैन फिल्म है। इसकी तीसरी कड़ी 'स्पाइडर-मैन- नो वे होम' साल 2021 में रिलीज हुई थी। 'स्पाइडर-मैन 4' ने अपनी पिछली फिल्म को ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि स्पाइडर-मैन- नो वे होम' ने ओपनिंग डे पर भारत में 32.67 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे - फोटो : सोशल मीडिया
पीटर पार्कर के रूप में लौटे टॉम हॉलैंड
हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' में टॉम हॉलैंड, जेंडाया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, मार्क रफ्लो और सैडी सिंक अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन डेस्टिन डेनियल क्रेटन ने किया है। टॉम हॉलैंड एक बार फिर पीटर पार्कर के रूप में लौटे हैं। फिल्म की कहानी की बात करें तो इस बार फिल्म बड़े मल्टीवर्स सरप्राइज के बजाय पीटर पार्कर के स्ट्रगल और उसकी जिंदगी को पेश करने पर ज्यादा भरोसा करती है। फिल्म में शानदार वीएफएक्स और एक्शन सीक्वेंस के साथ-साथ इमोशंस भी हैं।
विज्ञापन

‘भाई तेरा स्टार है' - फोटो : सोशल मीडिया
'भाई तेरा स्टार है' का कैसा रहा हाल?
आज सिनमाघरों में राघव जुयाल की फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' भी रिलीज हुई है। हालांकि, इसे खास भावन हीं मिले हैं। सैकनिल्क पर प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इसने सिर्फ 16 लाख रुपये की कमाई ओपनिंग डे पर की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें