फिल्म निर्देशन पर बोले रणबीर
इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन के दौरान रणबीर कपूर से पूछा गया कि वह फिल्मों का निर्देशन कब से करेंगे? इस पर उन्होंने कहा 'फिल्म का निर्देशन करने के लिए मैं बहुत उत्सुक हूं। हाल ही में मैंने लेखन का काम शुरू किया है। मैं दो विचारों पर काम कर रहा हूं। दो जरूरी काम मेरी लिस्ट में हैं जिन पर मैं अगले कुछ वर्षों में काम करूंगा।'
एनिमल पार्क और ब्रह्मास्त्र 2 पर बोले रणबीर
इसी सेशन में रणबीर कपूर से उनकी अगली फिल्म 'एनिमल पार्क' के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा 'एनिमल पार्क पर 2027 से काम शुरू होगा। फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने इसके बारे में मुझसे बात की है। इसके किरदार और संगीत गजब के हैं। इसमें अभिनय करने के लिए मैं उत्सुक हूं।'
फिल्म 'ब्रह्मास्त्र 2' के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि अयान मुखर्जी इस फिल्म को लिख रहे हैं। जल्द ही इसके आने की उम्मीद है।
यह खबर भी पढ़ें: Ranbir Kapoor: मां ने कहा- प्यारा बेटा, बहन ने बताया रॉकस्टार; रणबीर कपूर के जन्मदिन पर करीबी लुटा रहे प्यार