फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: सूरत में दुर्घटना से बचे रणबीर कपूर, वीडियो देख फैंस को हुई चिंता, नहीं आई कोई चोट

Sun, 28 Apr 2024 11:32 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर एक प्रचार कार्यक्रम के सिलसिले में सूरत पहुंचे थे। कार्यक्रम से बाहर आते समय सीढ़ियों पर वह फिसलते-फिसलते बचें। इस दौरान उनकी टीम और गार्ड भी उनके साथ मौजूद थे।

विज्ञापन
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को शनिवार को सूरत में एक प्रचार कार्यक्रम से बाहर निकलते देखा गया। अभिनेता अपने प्रशंसकों का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे थे। उनके साथ उनकी टीम और गार्ड भी मौजूद थे, लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि उनके प्रशंसकों के दिल की धड़कन तेज हो गई। दरअसल, अभिनेता सीढ़ियों से उतरने के दौरान फिसल गए और लगभग लड़खड़ा गए।

विज्ञापन

गिरते-गिरते बचे रणबीर

इस घटना का एक वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता को काले कुर्ते और पजामे में देखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह सूरत में कल्याण ज्वैलर्स के एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। बाहर आते समय वह कई सीढ़ियों से फिसले और लगभग लड़खड़ा गए, हालांकि उन्होंने तुरंत खुद को संभाल लिया और एक बड़ी चोट लगने से बच गई। फिसलने के बाद उन्होंने सीढ़ियों की ओर मुड़ कर देखा और दूसरों को सावधान भी किया। 
Thammudu: नितिन की फिल्म 'थम्मुडु' से सामने आया बड़ा अपडेट, यह अभिनेत्री करेंगी फिल्म में काम

विज्ञापन

प्रशंसकों से मिलाया हाथ

अभिनेता ने अपने प्रशंसकों का अभिवादन किया और उनसे हाथ मिलाया। प्रशंसक अभिनेता को अपने शहर में देखकर काफी उत्साहित थे। उनका हर प्रशंसक उनसे मिलना चाहता था। रणबीर को देखकर भीड़ पूरे जोश में थी।

विज्ञापन

रणबीर कपूर के आगामी कार्य

रणबीर कपूर के आगामी कार्यों की बात करें तो वह नितेश तिवारी की रामायण में राम की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, सीता की भूमिका दक्षिण भारतीय अभिनेत्री साई पल्लवी देखी जाएंगी। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। हाल ही में, सेट से राम और सीता की वेशभूषा में दोनों कलाकारों की फोटो इंटरनेट पर वायरल हुई है। 
Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा ने पत्नी लिन लैशराम संग शेयर किया हनीमून का वीडियो, जंगल सफारी का उठाया लुत्फ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें