फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: राम का किरदार निभाते हुए यह काम नहीं करेंगे रणबीर कपूर, अभिनेता ने नितेश तिवारी को दिए निर्देश?

Fri, 12 Apr 2024 04:38 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की बहुप्रतिक्षित फिल्म रामायण को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने इस फिल्म में राम के किरदार को निभाने के लिए एक खास बात के लिए साफ इंकार कर दिया है। 
विज्ञापन
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक रणबीर कपूर निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में राम के किरदार में नजर आएंगे। हालांकि अधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि रणबीर फिल्म रामायण में राम का किरदार निभा रहे हैं, लेकिन लगातार आ रही जानकारी से लग रहा है कि रणबीर नितेश तिवारी की फिल्म में राम का किरदार निभा सकते हैं। अगर इन बातों को सच माने तो रणबीर फिल्म 'रामायण' में राम के रोल के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हाल ही में रणबीर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें अभिनेता जिम में कसरत करते नजर आए। इस वीडियो को लेकर यही कहा जा रहा था कि रणबीर यह मेहनत अपनी आने वाली फिल्म रामायण में राम के रोल के लिए कर रहे हैं। अभिनेता ने इस फिल्म में अपने किरदार 'राम' के ऊपर किसी भी तरह के सीजीआई और वीएफएक्स इस्तेमाल करने से साफ इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


राम के किरदार में रणबीर कपूर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में भगवान राम का किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं फिल्म में माता सीता के रोल में साई पल्लवी नजर आएंगी। इसके फिल्म में राम भक्त हनुमान के किरदार में सनी देओल का नाम फाइनल किया गया है। हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म में पहले रावण के किरदार के लिए केजीएफ अभिनेता यश को फाइनल कर लिया गया है, लेकिन इस बात से पर्दा उठाते हुए यश ने खुद एक इंटरव्यू में कहा है कि वह इस फिल्म में रावण का किरदार नहीं निभा रहे हैं, बल्कि वह तो इस फिल्म के सह निर्माता हैं। 

कब होगी फिल्म की घोषणा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणबीर कपूर ने फिल्म रामायण के निर्देशक नितेश तिवारी से साफ तौर पर कह दिया है कि इस फिल्म में उन्हें किसी भी तरह का वीएफएक्स और सीजीआई अपने शरीर और चेहरे पर नहीं चाहिए। क्योंकि रणबीर चाहते है कि वह फिल्म में रियल नजर आए। 2023 में एनिमल फिल्म के लिए रणबीर ने काफी वजन बढ़ाया था। अब अभिनेता अपनी फिल्म रामायण की वजह से वजन कम कर रहे हैं। फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और सनी देओल के अलावा लारा दत्ता और अरुन गोविल भी नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा 17 अप्रैल को की जाएगी। यह फिल्म 2025 दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें