फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Peddi Event: रामचरण की तरफ दौड़ा फैन तो घबरा गईं जान्हवी कपूर; एक्टर के बॉडीगार्ड ने उठाकर किया बाहर

Tue, 02 Jun 2026 03:17 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Ram charan viral video: जाह्नवी कपूर और राम चरण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'पेद्दी' के प्रचार पर जुटे हैं। हाल ही में जब दोनों विजयवाड़ा में हुए एक इवेंट में मौजूद थे तभी एक फैन रामचरण की तरफ तेजी से दौड़ा, जिसे देखकर जान्हवी घबरा गईं। इवेंट से इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
रामचरण, जान्हवी कपूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जान्हवी कपूर इन दिनों अभिनेता रामचरण के साथ अपनी फिल्म 'पेद्दी' के प्रमोशन पर जुटी हैं। मंगलवार को दोनों विजयवाड़ा में इस फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे जहां उनके साथ फिल्म के निर्देशक बुची बाबू सना भी मौजूद थे। उसी दौरान स्टेज पर बैठे रामचरण का एक फैन उनकी तरफ तेजी से दौड़ा, जिसे देखकर जान्हवी घबरा गईं। हालांकि, रामचरण के बॉडीगार्ड ने मामले को संभाल लिया।
विज्ञापन

जान्हवी कपूर - फोटो : X
रामचरण की तरह ही दिख रहा था फैन
अभिनेता रमचरण अपनी फिल्म 'पेद्दी' के इवेंट में शामिल होने विजयवाड़ा पहुंचे थे। स्टेज पर वो अपनी को-स्टार जाह्नवी कपूर और फिल्म के निर्देशक बूची बाबू सना के साथ बैठे थे। इसी बीच उनकी ही तरद दिखने वाला एक फैन तेजी से उनकी तरफ आया। वह रामचरण को छू पाता इससे पहले ही एक्टर ने बॉडीगार्ड ने उसे गोद में उठाकर बाहर का रास्ता दिखा दिया।
अचानक हुई इस घटना से रामचरण के बगल में बैठीं जान्हवी कपूर बुरी तरह घबरा गईं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें जान्हवी उस फैन के करीब आने पर काफी असहज दिखाई दे रही हैं। 
 

बॉडीगार्ड ने संभाला मामला
इस पूरे मामले में एक्टर के निजी बॉडीगार्ड, एमएमए फाइटर केविन कुंटा ने भरपूर समझदारी और चुस्ती दिखाई। सोशल मीडिया पर मौजूद रामचरण के कई फैन केविन की तारीफ भी कर रहे हैं। केविन के बीच में आने के थोड़ी ही देर में स्थिति नियंत्रित हो गई। बाद में जान्हवी और राम चरण की सुरक्षा के लिए उनके चारों ओर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी जमा हो गए थे।


इवेंट से फैन को उठाकर ले जाते रामचरण के सुरक्षाकर्मी।
विज्ञापन

पेद्दी फिल्म ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
कब रिलीज होगी फिल्म ‘पेद्दी’?
रामचरण स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में रामचरण और जान्हवी के अलावा बोमन ईरानी और देव्येंदु जैसे बॉलीवुड एक्टर भी नजर आएंगे। इस फिल्म को बुची बाबू सना ने निर्देशित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें