फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trisha: तृषा कृष्णन के लिए 'जादुई' रहा मई का महीना, शेयर की खास अनदेखी तस्वीरें

Mon, 01 Jun 2026 11:11 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Trisha Krishnan Post: तृषा कृष्णन ने मई महीने की कुछ खास झलक अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। उन्होंने उस महीने को याद किया, जब वह 43 साल की हुईं और उन्होंने कई यादगार पल बनाए। 
विज्ञापन
तृषा कृष्णन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री तृषा कृष्णन अपने मई के महीने को लेकर बेहद खुश हैं। हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद, तृषा ने सोशल मीडिया पर इस महीने की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनके जन्मदिन का जश्न, उनके पालतू डॉग 'इज्जी' के साथ बिताए पल और कुछ ऐसी यादें शामिल हैं, जिन्हें देखकर वह हमेशा मुस्कुराती रहेंगी।

विज्ञापन

तृषा - फोटो : इंस्टाग्राम
पोस्ट में क्या-क्या है खास?
सोमवार को तृषा ने इंस्टाग्राम पर पिछले मई महीने की तस्वीरों का एक कलेक्शन पोस्ट किया है। पहली और आखिरी तस्वीर में तृषा अपने प्यारे डॉगी 'इज्जी' के साथ नजर आ रही हैं। इसके अलावा उन्होंने फूलों वाले सूट में एक मिरर सेल्फी और एक बिना मेकअप वाली बेहद सादगी भरी तस्वीर भी शेयर की।

तृषा - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रार्थना की डायरी और फूलों के गुलदस्ते
एक तस्वीर में तृषा अपने हाथ में प्रार्थना की डायरी पकड़े हुए हैं और कुछ तस्वीरों में जन्मदिन पर मिले सुंदर गुलदस्ते दिखाई दे रहे हैं। कैप्शन में तृषा ने लिखा, 'मई के जादुई महीने की कुछ और तस्वीरें, जिन्हें देखकर मैं लंबे समय तक मुस्कुराती रहूंगी।'

तृषा - फोटो : इंस्टाग्राम
तृषा ने थॉट भी किया शेयर
उन्होंने एक थॉट भी शेयर किया है। जिसमें लिखा, 'मकसद 40 की उम्र में 25 साल की दिखना नहीं है। बल्कि लक्ष्य 20 साल की लड़कियों को यह दिखाना है कि 40 की उम्र एक ऐसी चीज है, जिसका वे खुशी-खुशी इंतजार कर सकें।'
विज्ञापन

तृषा और विजय को लेकर क्यों हो रही है चर्चा?
पिछले कुछ समय से इंटरनेट पर तृषा और अभिनेता-राजनेता विजय के रिश्तों को लेकर काफी अफवाहें उड़ रही हैं। हालांकि, दोनों ने इस पर कभी कुछ नहीं कहा है। हाल ही में तिरुमाला की यात्रा के बाद तृषा को विजय के चेन्नई वाले घर पर देखा गया था, जिसने काफी सुर्खियां बटोरीं। 

वहां से निकलते हुए तृषा का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, जिसमें वह मुस्कुराते हुए मीडिया वालों को हाथ हिलाकर 'थम्स-अप' का इशारा कर रही थीं। फैंस का मानना है कि यह इशारा 2026 के तमिलनाडु चुनावों में विजय की पार्टी (TVK) की जीत की खुशी में था। इसके अलावा जब विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, तो उस समारोह में भी तृषा अपनी मां उमा कृष्णन के साथ शामिल हुईं, जिससे प्रशंसकों के बीच उत्सुकता और बढ़ गई।


यह भी पढ़ें: 'खतरों के खिलाड़ी 15' का बीटीएस प्रोमो हुआ जारी, धमाकेदार एक्शन में नजर आए रोहित शेट्टी; जानें कब होगा शुरू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें